Last Updated:
एशिया कप में हिंदुस्तान से हार की हैट्रिक झेलने वाली पाकिस्तान टीम के कप्तान और खिलाड़ी अब अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर आना शुरु हो चुके है इनमें सबसे ज्यादा लोग हारिस रउफ और आगा सलमान को टार्गेट कर रहे है. पाकिस्तान के क्रिकेटर और psl में मेंटॉर करने वाले एक शख्सियत ने तो यहां तक कह दिया कि हारिस रउफ को तो क्लब क्रिकेट टीम में भी ना खिलाए गारंटी है वो हरवा देगा.
नई दिल्ली. कभी वसीम अकरम, वकार यूनुस और शोएब अख्तर जैसे धुरंधरों की धरती कहे जाने वाले पाकिस्तान में अब हारिस रउफ जैसे ‘चूरन बॉलर’ टीम का भविष्य तय कर रहे हैं. जिस देश को ‘पेस बैट्री की फैक्ट्री’ कहा जाता था, वहां आज ऐसा गेंदबाज़ खेल रहा है जो न क्लब टीम के लायक़ है, न ही इंटरनेशनल स्टेज के. 2022 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में हार हो या 2025 की हालिया करारी शिकस्त दोनों मौकों पर हारिस रउफ की गेंदबाज़ी पाकिस्तान को ले डूबी.
‘चूरन गेंदबाज’ है हारिस रउफ
एशिया कप में लगातार हारने के बाद पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने सोच था कि जो नाटक चल रहा है उससे बच जाएंगे पर ऐसा हुआ नहीं कुछ खिलाड़ियों को लेकर पाकिस्तान में मुहिम सी छिड़ गई है उनमें से एक हैं तेज गेंदबाज हारिस रउफ. जनाब का प्लेन पहले ही टीम इंडिया ने दुबई में क्रैश हो गया और अब उनके ही देश के क्रिकेटर उनको क्लब स्तर का गेंदबाज भी मानने को तैयार नही है. न्यूज 18 हिंदी से बात करते हुए पाकिस्तान के क्रिकेटर और psl में मेंटॉर की भूमिका निभाने वाले अहमद कुरैशी ने कहा कि ऐसे चूरन गेंदबाज को वो अपने क्लब से ना खिलाए क्योंकि वो यहां भी टीम को हरवा देगा. फाइनल मैच में 3.4 ओवर में हारिस ने 50 रन खर्च किए जिसकी वजह से पाकिस्तान मैच हार गया.
दिमाग से पैदल है गेंदबाज
2022 में विराट कोहली से दो छक्के खाने के बाद हारिस रउफ का दिमागी संतुलन हिल चुका है ये मानना है पूर्व दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ आकिब जावेद का. पाकिस्तान के पूर्व कोच ने कहा कि ‘ये गेंदबाज़ 145+ की स्पीड तो डालता है, लेकिन दिमाग़ ज़ीरो है. लाइन-लेंथ का कोई नाम-ओ-निशान नहीं. आंकड़े भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं . पिछले 10 मुकाबलों में रउफ की इकॉनॉमी 10 के पार और औसत 45 से ऊपर रही है. सवाल सिर्फ प्रदर्शन का नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट की सोच और चयन नीति पर भी उठता है.