1 या 2 अक्टूबर, कब करें नवरात्रि का पारण? उज्जैन के आचार्य से जानें व्रत खोलने की सही तारीख-मुहूर्त

1 या 2 अक्टूबर, कब करें नवरात्रि का पारण? उज्जैन के आचार्य से जानें व्रत खोलने की सही तारीख-मुहूर्त


Last Updated:

Shardiya navratri 2025 vrat paran: हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है. इस दौरान मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही शारदीय नवरात्र का व्रत रखा जाता है. शारदीय नवरात्र का पारण नवमी और दशमी दोनों दिन किया जाता है. आइए जानते हैं कि सही तारीख क्या है..

Navratri Vrat Paran. हिंदू धर्म में नवरात्रि के 9 दिन सबसे पवित्र दिनों में गिने जाते हैं. नवरात्रि में माता दुर्गा के 9 रूपों की पूजा-आराधना की जाती है. सालभर में कुल चार नवरात्रि आती हैं. हर साल अश्विन माह में शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है. यह पर्व पूर्णतया जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है. इस शुभ अवसर पर देवी मां और उनके 9 रूपों की पूजा की जाती है.

साथ ही उनके निमित्त 9 दिनों तक उपवास रखकर माता की भक्ति की जाती है. ये व्रत केवल फलाहार करके रखे जाते हैं. वहीं नवरात्रि व्रत का पारण लोग अलग-अलग दिन करते हैं. जैसे- कोई नवरात्रि व्रत का पारण अष्टमी के दिन करता है तो कोई नवमी के दिन. वहीं कुछ लोग 9 दिन के बाद दशहरे पर करते हैं. आइए उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि इस साल नवरात्रि व्रत कब खोला जाएगा, पारण के लिए शुभ समय क्‍या रहेगा.

अष्ट्मी, नवमी, दशमी कब है पारण का शुभ मुहूर्त?
माता रानी की भक्ति में जो लोग अष्‍टमी की पूजा करने और कन्‍या पूजन करने के बाद व्रत का पारण करते हैं. उनके लिए व्रत के पारण का समय 30 सितंबर को शाम 6 बजे लगभग के बाद रहेगा क्‍योंकि नवरात्रि की अष्‍टमी तिथि 30 सितंबर, मंगलवार की शाम 6:06 लगभग तक समाप्‍त होगी.

वहीं जो लोग नवमी के दिन माता जी आरधना करके व्रत का पारण करते हैं, उनके लिए शुभ मुहूर्त नवमी तिथि का 1 अक्टूबर को शाम 7 बजे लगभग तक रहेगा, जो भक्‍त नवमी के दिन व्रत का पारण करते हैं, वे 1 अक्‍टूबर को शाम 7 बजे के बाद अपना व्रत खोलना शुभ रहेगा.

कई लोग देवी की आरधना में नौ दिन तप, जप व व्रत रखते हैं. अगर नवरात्रि व्रत 9 दिन रखने के बाद दशमी तिथि पर व्रत खोलने जा रहे हैं तो इस साल 2 अक्‍टूबर को दशहरा है. इस साल 2 अक्टूबर 2025 को व्रत खोलने के लिए सुबह 06:15 लगभग के बाद का समय शुभ रहेगा.

नवरात्रि व्रत का पारण कैसे करें 
नवरात्रि व्रत के पारण से पहले मां अंबे की विधि विधान पूजा करनी चाहिए. इसके बाद हवन पूजन जरूर करें. हवन के बाद कन्याओं को घर में बुलाकर भोजन कराएं. कन्या पूजन के बाद माता रानी को चढ़ाए गए प्रसाद को ग्रहण कर अपना व्रत खोल लें.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

1 या 2 अक्टूबर, कब करें नवरात्रि का पारण?आचार्य से जानें व्रत खोलने की सही डेट



Source link