MP के स्कूलों में भी अब पंचायत, छात्र बनेंगे सरपंच जी…सचिव जी, जानें 7 साल बाद क्या होने जा रहा

MP के स्कूलों में भी अब पंचायत, छात्र बनेंगे सरपंच जी…सचिव जी, जानें 7 साल बाद क्या होने जा रहा


Last Updated:

MP School Election News: मॉडल यूथ ग्राम सभा योजना के तहत मध्य प्रदेश के 110 विद्यालयों में छात्र पंचायतें बनेंगी, जिससे 9वीं से 12वीं के छात्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया और नेतृत्व सीखेंगे. जानें और…

सांकेतिक तस्वीर.

Bhopal News: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा’ के तहत मध्य प्रदेश के 110 विद्यालयों में छात्र पंचायतों का गठन किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य छात्रों को नेतृत्व के गुणों से परिचित कराना और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का वास्तविक अनुभव प्रदान करना है. छात्र पंचायतों के माध्यम से विद्यार्थी सरपंच, सचिव और ग्रामसभा सदस्य जैसी जिम्मेदारियां निभाते हुए पंचायत की कार्यप्रणाली को समझेंगे.

9वीं से 12वीं छात्र बनेंगे उम्मीदवार
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश के 55 जवाहर नवोदय विद्यालयों और 55 एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूलों से की जा रही है. यहां 9वीं से 12वीं तक के छात्र उम्मीदवारी पेश कर सकेंगे. चुनावी प्रक्रिया लगभग एक महीने तक चलेगी और गुप्त मतदान प्रणाली के जरिए विजयी उम्मीदवारों का चयन होगा.

पता चलेगा वोट और वोटिंग क्या है?
इस दौरान छात्रों को चुनाव प्रचार, बहस, तर्क-वितर्क और समस्या समाधान जैसी गतिविधियों से गुजरना होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल न केवल छात्रों को जिम्मेदार बनाएगी, बल्कि उन्हें भविष्य में समाज और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी तैयार करेगी. साथ ही उन्हें अभी से वोट और वोटिंग का महत्व पता चलेगा.

सात साल बाद छात्रसंघ
बता दें कि मध्य प्रदेश में पिछले सात वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं. ऐसे में यह कदम विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने और उन्हें व्यावहारिक अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. छात्र पंचायतें बनने से विद्यालयों में छात्रों की भागीदारी बढ़ेगी और वे वास्तविक प्रशासनिक प्रक्रिया को नजदीक से समझ पाएंगे.

भविष्य में बेहतर नेता मिलेंगे!
इस अनूठे प्रयोग का लक्ष्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह पहल भविष्य में देश को बेहतर नेता और जागरूक नागरिक देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP के स्कूलों में भी अब पंचायत, छात्र बनेंगे सरपंच जी…सचिव जी, जानें सब



Source link