Last Updated:
Atharva Taide: अभिषेक शर्मा संग आईपीएल में सनराइजर्स के लिए ओपनिंग करने वाले अथर्व तायड़े ने ईरानी ट्रॉफी में शतकीय पारी खेली. विदर्भ बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया मुकाबले की शुरुआत आज हो गई है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक तायडे 118 रन बनाकर नाबाद हैं.
नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में अपने बल्ले से विरोधी टीमों पर खूब कहर बरपाया था. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद में अभिषेक के साथ खेलने वाले युवा सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे ने भी कमाल की पारी खेली है. विदर्भ के अथर्व तायडे ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ ईरानी ट्रॉफी मैच के पहले ही दिन 12 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 118 रन ठोक दिए. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अपनी टीम को संकट से निकालने में अहम भूमिका निभाई.
अथर्व तायडे का आईपीएल करियर 10 मैचों का है. वो इस दौरान अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए 146 की स्ट्राइकरेट से 260 रन बना चुके हैं. बहुत कम लोग यह जानते हैं कि अथर्व तायडे वहीं प्लेयर हैं जो कूचबिहार ट्रॉफी में विदर्भ के लिए फाइनल में तिहरा शतक जड़ चुके हैं. वो इस टूर्नामेंट के फाइनल में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बैटर हैं. इससे पहले केवल युवराज सिंह साल 1999 में ऐसा कर पाए थे. उस मैच में एमएस धोनी की बिहार टीम के खिलाफ युवराज ने यह कारनामा किया था.
अथर्व तायडे ने विदर्भ को संकट से निकाला
आज के विदर्भ बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया मुकाबले की बात की जाए तो अथर्व तायडे की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी. एक छोर पर तायडे जमे रहे लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिर रहे थे. 80 रन पर तीन बैटर पवेलियन लौट चुके थे. ऐसे में इसके बाद यश राठौड़ ने दूसरे छोर से अथर्व तायड़े के साथ मोर्चा संभाला. दोनों ने साथ मिलकर 184 रनों की साझेदारी बनाई.
शतक से चूके यश राठौड़
यश राठौड़ ने भी अथर्व तायड़े का भरपूर साथ निभाया. दोनों की जोड़ी को तोड़ने में रेस्ट ऑफ इंडिया के बॉलर जूझते नजर आए. 74वें ओवर में जब यश 91 रन बनाकर खेल रहे थे तब मानव सुथर की गेंद पर वो कैच आउट हा गए. वो महज 9 रन से अपने शतक से चूक गए. हालांकि तबतक वो अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे. दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 280 रन था. अथर्व तायड़े अभी भी 118 रन पर नाबाद है.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें