टाइम्स मैग्जीन के टॉप-100 में जायसवाल, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर, जानें पूरी कहानी

टाइम्स मैग्जीन के टॉप-100 में जायसवाल, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर, जानें पूरी कहानी


भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले यशस्वी जायसवाल ने एक अनोखा काम किया है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने जिस तरीके का प्रदर्शन किया है वो काबिले तारीफ है. वह टेस्ट टीम के अहम सलामी बल्लेबाज बन चुके हैं. इसी बीच उन्होंने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है कि वह वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा करने वाले इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं. दुनिया के टॉप 100 स्टार में जायसवाल का नाम शुमार हो गया है. वह  2025 TIME 100 Next में शामिल होने वाले इकलौते क्रिकेटर बने हैं. इस बारे में उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है.

X पर पोस्ट किया पोस्ट
उन्होंने अपन X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा,  ‘क्या शानदार टाइम है, मुझे ऐसी लिस्ट में शामिल किया गया है, जिसमें भविष्य को एक नया शेप देने वाले दुनिया के बेस्ट लीडर्स शामिल हैं. यह मेरे लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है. मुझे इसपर गर्व है.  इससे मुझे इस बात का अंदाजा भी लगा है कि मैं कितनी दूर आ गया हूं और मुझे कितनी दूर जाना है.’

Add Zee News as a Preferred Source


YASHASVI JAISWAL IS THE ONLY CRICKETER IN “TIME 100 NEXT”

– A Superstar in making….!!!! pic.twitter.com/JkpVCx9xzn

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 30, 2025

करेंगे पारी की शुरुआत
भारत और वेस्टइंडीज सीरीज में टीम इंडिया के लिए अपनी पारी की शुरुआत करेंगे जायसवाल. कल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.  बुधवार 1 अक्टूबर को यशस्वी प्रैक्टिस सेशन के दौरान जमकर पसीने बहाते दिखे. सभी की निगाहें इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के प्रदर्शन पर रहेंगी. 

ये भी पढे़ं: भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को करारा झटका, नहीं मिला खरीददार, लौटना पड़ा खाली हाथ 

जायसवाल का टेस्ट करियर 
साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले जायसवाल कल वेस्टइंडीज के खिलाफ ही अपना 25वां टेस्ट मैच खेलेंगे. उन्होंने अपने करियर में खेले 24 टेस्ट की 46 पारियों में 50.89 की शानदार औसत से 2209 रन बनाए हैं.  इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. उनके टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर 214 रनों का रहा है. 

 

 

 





Source link