बालाजी महाराज शेर वाहन पर निकले: रथयात्रा बुधवार को अग्रसेन चौक से लौटेगी मंदिर – Burhanpur (MP) News

बालाजी महाराज शेर वाहन पर निकले:  रथयात्रा बुधवार को अग्रसेन चौक से लौटेगी मंदिर – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर में बालाजी महाराज की रथयात्रा मंगलवार को शेर वाहन पर सवार होकर निकली। यह रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर लौटी। बुधवार को भी रथयात्रा अग्रसेन चौक होते हुए मंदिर वापस आएगी।

.

मंगलवार को रथयात्रा पाण्डुमल चौराहा, गांधी चौक, फव्वारा चौक, खैराती बाजार, इतवारा विठ्ठल मंदिर, गोकुलचंदमा मंदिर, पुलिस थाना कोतवाली और शनि मंदिर से होकर गुजरी।

वहीं, बुधवार को बालाजी महाराज की रथयात्रा मंदिर से निकलकर पाण्डुमल चौराहा, गांधी चौक, फव्वारा चौक, किला रोड, राजघाट रोड और अग्रसेन चौक से होते हुए मंदिर लौटेगी।

उत्सव के दौरान हर साल बालाजी महाराज का रथ खींचकर आशीर्वाद प्राप्त करने की परंपरा है। इस वर्ष भी श्रद्धालु इस परंपरा का पालन करते हुए रथ खींच रहे हैं। बड़े बालाजी मंदिर में रात 8 बजे से भक्तों की भीड़ उमड़ती है।



Source link