विसर्जन के दौरान पथराव, प्रतिमा खंडित: बुरहानपुर में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद; हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की – Burhanpur (MP) News

विसर्जन के दौरान पथराव, प्रतिमा खंडित:  बुरहानपुर में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद; हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में धार्मिक स्थल के सामने से निकल रही झांकी पर पथराव का मामला सामने आया है। दो पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पथराव की बात सामने आई है। दोपहर को हुए घटनाक्रम के बाद देर रात तक हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। वह कुछ लोगों पर FIR की मांग पर अड़े

.

दरअसल बुरहानपुर जिले की नेपानगर तहसील के ग्राम नयाखेड़ा में बुधवार दोपहर प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें एक युवक को चोटें आईं और एक छोटी प्रतिमा खंडित हो गई।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान दोपहर के समय दो पक्षों में पथराव हो गया।

हिंदू नेता शंकर चौहान ने बताया घटना के बाद पुलिस ने प्रतिमा विसर्जन को ले जाने कहा, हम विसर्जित करने के बाद शिकायत करने जा रहे थे तभी मेरे ऊपर हमला किया गया। हमारी मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।

हिंदू संगठन रात में थाने पहुंचे। नारेबाजी करते हुए आरोपियों पर FIR कर कार्रवाई की मांग की।

हिंदू संगठन रात में थाने पहुंचे। नारेबाजी करते हुए आरोपियों पर FIR कर कार्रवाई की मांग की।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, नारेबाजी की विवाद की सूचना पर नेपानगर थाना और नावरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। घटना के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग नावरा चौकी पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए देर रात तक नारेबाजी करते रहे।

रात करीब 9:30 बजे नेपानगर विधायक मंजू दादू भी चौकी पहुंचीं और लोगों को समझाइश दी। इसके बाद स्थिति शांत हुई। फिलहाल गांव और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने बताया कि यह एक छोटा विवाद था, जिसे शांत करा दिया गया है। वहीं, एसडीएम भागीरथ वाखला ने भी हालात पूरी तरह नियंत्रण में होने की पुष्टि की।



Source link