शिवपुरी में 16 लाख के मुरम-गिट्टी का मामला: विधायक का पत्र आया- अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई, एमएलए ने नकारा – Shivpuri News

शिवपुरी में 16 लाख के मुरम-गिट्टी का मामला:  विधायक का पत्र आया- अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई, एमएलए ने नकारा – Shivpuri News



शिवपुरी नगर पालिका के 16 लाख रुपए के मुरम, गिट्टी और डस्ट घोटाले में नया मोड़ आ गया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर विधायक देवेंद्र जैन के नाम से एक कथित पत्र वायरल हुआ, जिसमें नगरीय निकाय आयुक्त भोपाल से घोटाले के तीन आरोपियों और भुगतान करने वाले जिम्म

.

यह पत्र 1 सितंबर का बताया जा रहा है, लेकिन विधायक देवेंद्र जैन ने इसे फर्जी करार दिया है। उन्होंने कोतवाली टीआई को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि घोटाले को लेकर पुलिस पहले ही नगर पालिका के दो इंजीनियरों सतीश निगम, जितेंद्र परिहार और ठेकेदार अर्पित शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। वायरल पत्र में भुगतान करने वाले प्राधिकारियों पर भी कार्रवाई की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि भुगतान पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ इशांक धाकड़ के हस्ताक्षर हैं।

पत्र वायरल होने के बाद से शहर ही नहीं, पूरे जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।



Source link