विदिशा में दशहरा पर्व पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस ने बुधवार को शहर में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च का उद्देश्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराना और नागरिकों में भरोसा
.
फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से शुरू होकर तिलक चौक, बड़ा बाजार, बजरिया, जय स्तंभ, खाई रोड, तोपपुरा, इमली बैस दरवाजा, कल्लू मुर्गा वाली गली, वीजा मंडल, बक्सरिया, चोपड़ा, रायसेन गेट, शिवाजी चौक और बस स्टैंड होते हुए नीमताल पर समाप्त हुआ।
एसपी रोहित काशवानी ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं और शोभायात्राओं व जुलूसों की वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है।

फ्लैग मार्च में 200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हुए। इस दौरान एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे, सीएसपी अतुल सिंह, कोतवाली टीआई आनंद राज, सिविल लाइन टीआई आर.के. मिश्रा, महिला थाना प्रभारी उर्मिला यादव, यातायात प्रभारी आशीष राय, रक्षित निरीक्षक भूर सिंह चौहान सहित शक्ति मोबाइल, ब्लैक कमांडो दस्ता, सुरक्षा गार्ड और ग्राम रक्षा व नगर सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

