सरकारी नौकरी: गुजरात में कंडक्टर के 571 पदों पर भर्ती ; आवदेन की आखिरी तारीख आज, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई

सरकारी नौकरी:  गुजरात में कंडक्टर के 571 पदों पर भर्ती ; आवदेन की आखिरी तारीख आज, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई


  • Hindi News
  • Career
  • Gujarat Recruitment For 571 Conductor Posts; Last Date To Apply Today, 12th Pass Candidates Can Apply Immediately.

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने दिव्यांगों के लिए कंडक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार ओजस पोर्टल ojas.gujarat.gov.in या gsrtc.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फीस भरने की तारीख 16 सितंबर से 3 अक्टूबर रहेगी। ये भर्ती दिव्यांग कोटे के तहत की जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 12वीं पास
  • कंडक्टर लाइसेंस होना चाहिए।
  • फर्स्ट एड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • कंप्यूटर नॉलेज वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 33 साल
  • आरक्षित उम्मीदवार : 43 साल (पुरुष)
  • आरक्षित उम्मीदवार : 45 साल (महिला)

सैलरी :

26,000 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

एग्जाम पैटर्न :

सब्जेक्ट मार्क्स
जनरल नॉलेज, गुजरात हिस्ट्री, जियोग्राफी 20
रोड सेफ्टी 10
गुजराती ग्रामर 10
इंग्लिश ग्रामर 10
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड रीजनिंग 10
GSRTC इंफॉर्मेशन, टिकिट एंड फेयर कैलकुलेशन 10
मोटर व्हीकल एक्ट, फर्स्ट एड, कंडक्टर ड्यूटीज 10
बेसिक कंप्यूटर नॉलेज 20
टोटल 100

ऐसे करें आवेदन :

  • उम्मीदवार ओजस पोर्टल ojas.gujarat.gov.in या gsrtc.in पर जाएं।
  • अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

SSC CAPF SI भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू; 3073 वैकेंसी, सैलरी 1.12 लाख तक

कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और दिल्ली पुलिस में SI के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से SI के 3073 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

बिहार में स्पोर्ट्स पर्सन के 379 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 37 साल, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 379 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2025 तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link