सीहोर में बुधवार शाम जिला अस्पताल के पास एक मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। वह सड़क से गुजर रहे वाहनों के सामने लेटकर जान देने की कोशिश कर रहा था, जिससे यातायात बाधित हुआ।
.
एक घंटे तक किया हंगामा
जब लोग उसे सड़क के किनारे करने की कोशिश करते, तो वह उन पर भी हमला कर देता था। लगभग एक घंटे तक उसके द्वारा हंगामा किया जाता रहा, जिसके कारण बार-बार जाम की स्थिति बनती रही।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की, लेकिन किसी तरह उसे काबू कर एफआरवी वाहन से थाने लाया गया। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया है।
शुरुआती पूछताछ में व्यक्ति की पहचान इछावर तहसील के ग्राम खैरी निवासी संतोष प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह पूर्व में शिक्षक रह चुका है और बारह साल पहले सजा काटकर जेल से छूटा था।