124 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी थी भारतीय टीम… फिर किसने पलटी बाजी

124  के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी थी भारतीय टीम… फिर किसने पलटी बाजी


Last Updated:

IND vs SL Turning Points: अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने सातवें विकेट पर 103 रन की साझेदारी कर भारत के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. भारत ने महिला विश्व कप 2025 के पहले मैच को 59 रन से जीतकर शानदार आगाज किया. इस मैच में टर्निंग पॉइंट दीप्ति और अमनजोत की शतकीय साझेदारी रही.

दीप्ति शर्मा और अमनजोत ने खेली शानदार पारी.

नई दिल्ली. दीप्ति शर्मा ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के वर्षा से प्रभावित पहले मैच में डकवर्थ लुईस के तहत श्रीलंका को 59 रन से हरा दिया.गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के पहले मैच में जीत के बाद भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति ने कहा कि अमनजोत कौर के साथ उनकी शतकीय साझेदारी मैच की टर्निंग प्वाइंट रही. भारत इस मैच में 124 के स्कोर पर अपने टॉप के 6 विकेट गंवा चुका था. जिसके बाद अमनजोत और दीप्ति ने शतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला.

भारत दो ओवर में चार विकेट गंवाने के बाद एक समय छह विकेट पर 124 रन बनाकर मुश्किल में था लेकिन अमनजोत कौर (57 रन, 56 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) और दीप्ति शर्मा (53 रन, 53 गेंद, तीन चौके) ने सातवें विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी करके भारत को आठ विकेट पर 269 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. हरलीन देओल (48 रन, 64 गेंद, छह चौके) ने भी उम्दा पारी खेली.

दीप्ति शर्मा और अमनजोत ने खेली शानदार पारी.

भारत के 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 211 पर ढेर हो गया
डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत भारत के 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ऑफ स्पिनरों दीप्ति (54 रन पर तीन विकेट) और स्नेह राणा (32 रन पर दो विकेट) तथा बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी (37 रन पर दो विकेट) की बलखाती गेंदों के सामने 45.4 ओवर में 211 रन पर सिमट गई. कप्तान चामरी अटापट्टू 43 रन बनाकर टीम की शीर्ष स्कोरर रहीं जबकि निलाक्षिका सिल्वा ने 35 रन बनाए. मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई दीप्ति ने कहा कि विकेटों के पतझड़ के बीच अमनजोत के साथ उनकी साझेदारी काफी महत्वपूर्ण साबित हुई.

‘मैं एक लंबी साझेदारी करना चाहती थी’
दीप्ति शर्मा ने कहा, ‘यह (अमनजोत के साथ साझेदारी) टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. क्योंकि लगातार विकेट गिर रहे थे. मैं एक लंबी साझेदारी करना चाहती थी (और 47-48वें ओवर तक बल्लेबाजी करना चाहती थी). हमने जो योजना बनाई थी उसे हमने अंजाम दिया.’ दीप्ति ने कहा कि इस पारी के दौरान उन पर बिल्कुल भी दबाव नहीं था.

भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर विश्व कप में जीत से की शुरुआत.

‘मेरे ऊपर बिल्कुल भी दबाव नहीं था’
दीप्ति ने कहा, ‘मेरे ऊपर बिल्कुल भी दबाव नहीं था क्योंकि मुझे इस तरह की पारियों और परिस्थितियों की आदत है. मैंने पहले भी इस तरह की पारी खेली है और अमनजोत के साथ वह साझेदारी महत्वपूर्ण थी. मुझे कोई दबाव महसूस नहीं होता, मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेती हूं.’ अपनी गेंदबाजी के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘इस तरह की पिच पर मुझे अपनी स्टॉक गेंदों पर विश्वास है और मैं अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए स्टंप पर गेंदबाजी करने की कोशिश करती हूं.पहला मैच हमेशा माहौल बनाता है और इस मैच से कई सकारात्मक बातें सामने आईं और उम्मीद है कि बाकी टूर्नामेंट में भी हम इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे और इसी तरह जीतते रहेंगे.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

124 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी थी भारतीय टीम… फिर किसने पलटी बाजी



Source link