Bhopal : कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक के बंगले पर चला हथोड़ा, 3 मंजिला इमारत ढहायी | bhopal – News in Hindi

Bhopal : कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक के बंगले पर चला हथोड़ा, 3 मंजिला इमारत ढहायी | bhopal – News in Hindi


बताया जा रहा है कि मुख्तार मलिक ने ये मकान औने-पौने दाम पर किसी को बेच दिया है.

भोपाल पुलिस (bhopal police) को 56 मामलों में मुख्तार मलिक की तलाश थी. उसकी गिरफ्तारी (arrest) पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था.

भोपाल.भोपाल के कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक की गिरफ्तारी (Arrest) के बाद उसके बंगले पर सरकारी हथौड़ा चल गया है.श्यामला हिल्स स्थित उसका तीन मंज़िला घर ढहा दिया गया है. प्रशासन की कार्रवाई का कुछ स्थानीय लोगों और पार्षद ने विरोध किया लेकिन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया.
भोपाल पुलिस का मोस्ट वॉंटेड माफिया मुख्तार मलिक के बुरे दिन शुरू हो गए हैं. उसकी अवैध इमारतें तोड़ने के लिए प्रशासन ने पूरी प्लानिंग कर ली है. इसकी शुरुआत राजधानी भोपाल से हो गयी. आज टीम पूरे दल-बल के साथ भोपाल के श्यामला हिल्स उसके घर पहुंची और तीन मंज़िला आलीशान घर ढहा दिया. इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय महिला पार्षद और कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

अवैध प्रॉपर्टी की लिस्ट तैयार
सरकार ने माफिया की अवैध प्रॉपर्टी पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसी निर्देश के तहत बच्चियों के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपी प्यारे मियां की भी अवैध संपत्ति ढहाई गयी. उसके बाद अब मुख्तार मलिक की बारी है. उसके खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. मलिक की अवैध संपत्ति की लिस्ट जिला प्रशासन ने तैयार की है. इसमें सबसे ऊपर श्यामला हिल्स स्थित उसका मकान था. यह मकान अवैध रूप से बनाया गया था. इस घर में मुख्तार मलिक का परिवार बरसों से रह रहा था. भोपाल के अलावा रायसेन जिले में भी मुख्तार मलिक की काफी अचल संपत्ति हैं.आनन-फानन में बेचा मकान
बदमाश मुख्तार मलिक के जिस मकान पर प्रशासन का हथोड़ा चला, वह उसकी पत्नी के नाम पर है.उसे जब इस बात की भनक लगी कि उसका मकान गिराया जा सकता है तो उसने इसी साल मार्च में अपना ये इतना बड़ा मकान महज़ साढ़े नौ लाख रूपए में किसी और को बेच दिया था. इसकी पहली किश्त के तौर पर वो पांच लाख रुपए वसूल भी चुका था. हालांकि आज की कार्रवाई में प्रशासन के हाथ ऐसा कोई दस्तावेज नहीं लगा है जिससे यह साबित होता हो कि यह मकान किसी दूसरे व्यक्ति ने खरीदा है.

जेसीबी के सामने आ गयीं पार्षद
बताया जा रहा है कि मकान का मामला कोर्ट में है.इसलिए स्थानीय पार्षद सहित कुछ लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया. स्थानीय पार्षद जेसीबी के सामने आ गयीं. आज की कार्रवाई में प्रशासन के हाथ ऐसा कोई दस्तावेज नहीं लगा है जिससे यह साबित होता हो कि यह मकान किसी दूसरे व्यक्ति ने खरीदा है. यही सब कारण थे कि प्रशासन के आला अधिकारियों ने इस कार्रवाई को नहीं रोका और आरोपी की तीन मंजिला इमारत को ढहा दिया गया.

कल हुई थी गिरफ्तारी
भोपाल क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को रायसेन जिले के गौहरगंज में एक ढाबे से मुख्तार मलिक को गिरफ्तार किया था.उसके खिलाफ कोहेफिजा इलाके में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है. उस मामले में आरोपी फरार था. भोपाल पुलिस ने मुख्तार मलिक पर इनाम भी घोषित कर रखा था. उसकी लगातार तलाश की जा रही थी.इसी बीच किसी मुखबिर ने भोपाल क्राइम ब्रांच को सूचना दी कि मुख्तार मलिक गौहरगंज में एक ढाबे पर बैठा हुआ है. पुलिस की टीम वहां पहुंची और मुख्तार को गिरफ्तार कर लिया.उसके पास एक कट्टा, मैगजीन और कई कारतूस मिले. पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी एक प्रकरण दर्ज किया है.





Source link