CPLt20: St Lucia Zouks Broke Mumbai Indians 12 Years Old record |CPL 2020: सेंट लुसिया ने तोड़ा मुंबई इंडियंस का 12 साल पुराना जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

CPLt20: St Lucia Zouks Broke Mumbai Indians 12 Years Old record |CPL 2020: सेंट लुसिया ने तोड़ा मुंबई इंडियंस का 12 साल पुराना जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चालू होने में भले ही अब महज 11 दिन शेष रह गए हों, लेकिन कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) अपने पूरे शबाब पर पहुंच चुकी है. सीपीएल टी20 में सेंट लुसिया जोउक्स (ST LUCIA ZOUKS) की टीम ने मंगलवार को जीत के साथ ही आईपीएल की दिग्गज टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही सेंट लुसिया ने सीपीएल टी20 के फाइनल मुकाबले में भी एंट्री हासिल कर ली.

सेंट लुसिया ने 4.3 ओवर में ही मैच जीतकर बनाया रिकॉर्ड
दरअसल सेंट लुसिया ने गयाना अमेजन वारियर्स (Guyana Amazon Warriors) टीम के खिलाफ सीपीएल टी20 का प्लेऑफ मुकाबला महज 4.3 ओवर में ही 56 रन बनाकर जीत लिया. इस जीत के साथ ही जीत के समय सेंट लुसिया की 93 गेंद शेष थी, जो किसी भी फ्रेंचाइजी वाली टी20 लीग में जीत के समय बची गेंदों का सबसे बड़े अंतर का नया वर्ल्ड  रिकॉर्ड है. इससे पिछला रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ 68 रन का लक्ष्य 87 गेंद शेष रहते हासिल करके बनाया था.

गुयाना ने बनाया टी20 क्रिकेट लीग का दूसरा सबसे छोटा स्कोर
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना की टीम 13.4 ओवर में महज 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. यह स्कोर दुनिया में किसी भी टी20 क्रिकेट लीग में दूसरे नंबर का सबसे कम टीम स्कोर है. सबसे कम स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटंस की टीम के नाम पर है, जिसने दक्षिण अफ्रीकी प्रो टी20 सीरीज में 2004 में ईगल्स के खिलाफ सभी विकेट महज 47 रन पर खो दिए थे. सेंट लुसिया की टीम ने गुयाना की तरफ से दिए गए लक्ष्य को बिना विकेट खोए रहकीम कॉर्नवॉल (Rahkeem Cornwall) के 17 गेंद में नॉटआउट 32 रन और मार्क दयाल (Mark Deyal) के 10 गेंद में नॉटआउट 19 रन की मदद से 4.3 ओवर में 56 रन बनाकर हासिल कर लिया. दयाल को बल्लेबाजी से पहले गेंदबाजी में भी 2 रन देकर 2 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

सेंट लुसिया के सामने फाइनल में त्रिनिदाद नाइट राइडर्स
सेंट लुसिया के सामने अब सीपीएल टी20 के फाइनल मुकाबले में त्रिनिदाद नाइट राइडर्स (Trinidad Knight Riders) की कड़ी चुनौती है. त्रिनिदाद ने सेंट लुसिया के खिलाफ आखिरी 10 सीपीएल मैचों में से 9 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच रद्द हो गया था. ऐसे में सेंट लुसिया को चैंपियन बनने के लिए कोई चमत्कार ही दिखाना होगा





Source link