IND vs WI: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की जीत का शोर थमा नहीं है कि भारतीय टीम की अगली सीरीज के चर्चे शुरू हो चुके हैं. टीम इंडिया 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज खेलने के लिए तैयार है. टेस्ट की बात करें तो शुभमन गिल स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर खड़े हुए हैं. जुलाई में खत्म हुए इंग्लैंड दौरे पर कप्तान शुभमन गिल ने 714 रन ठोक विराट कोहली के इस रिकॉर्ड पर ग्रहण लगा दिया था.
टेस्ट में शानदार फॉर्म
शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर बतौर कप्तान कई बडे़ रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. गिल ने इस सीरीज में कुल 4 शतकीय पारियां लगाई थीं जिसमें से एक दोहरा शतक भी शामिल था. गावस्कर से लेकर विराट कोहली तक गिल ने दिग्गजों को पछाड़ दिया था. अब शुभमन गिल टेस्ट में अपने 3000 रनों की दहलीज पर हैं.
सबसे तेज 3000 रन
शुभमन गिल ने सबसे तेज 3000 रन ठोकने के मामले में विराट कोहली के रिकॉर्ड को खतरें डाला है. सबसे तेज 3000 रन के आंकड़े को छूने वाले भारतीय वीरेंद्र सहवाग हैं जिन्होंने महज 55 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया था. विराट कोहली इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं. उन्होंने 73 पारियों में 3000 रन का आंकड़ा छुआ था. इस आंकड़े तक पहुंचने में कोहली को पांच साल लगे थे. गिल भी 5 साल में कोहली के रिकॉर्ड के करीब हैं.
ये भी पढे़ं.. IND W vs SL W: 3 विकेट और अर्धशतक, दीप्ति शर्मा बनीं टीम इंडिया की संकटमोचक, श्रीलंका के जबड़े से छीनी जीत
गिल को 353 रन की दरकार
शुभमन गिल अभी तक 69 पारियां खेल चुके हैं और उन्हें विराट कोहली को पछाड़ने के लिए 353 रन की दरकार है. यदि टीम इंडिया पहले मैच में दोनों पारियों में उतरती है तो भी गिल के लिए एक मैच में 353 रन ठोकना चैलेंजिंग हो सकता है. हालांकि, अगले मैच की एक पारी मिला लें तो अगली तीन पारियों में शुभमन गिल 354 रन बना लेते हैं तो विराट कोहली को पछाड़ देंगे. देखना दिलचस्प होगा कि गिल 2 अक्टूबर से किस फॉर्म में नजर आते हैं.