BCCI से कभी माफी नहीं मांगूंगा…, ट्रॉफी चोर नकवी की सीना जोरी! भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

BCCI से कभी माफी नहीं मांगूंगा…, ट्रॉफी चोर नकवी की सीना जोरी! भारत के खिलाफ फिर उगला जहर


एशिया कप ट्रॉफी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. 28 सितंबर को एशिया कप 2025 फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. पीसीबी चीफ के जिद पर अड़ गए कि ट्रॉफी वह अपने हाथ से ही देंगे मैदान से ट्रॉफी लेकर मैदान से भाग गए. हाल ही में खबरें आईं कि मोहसिन नकवी ने इस पूरे मामले को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से माफी मांगी है, जिसके लेकर पीसीबी चीफ का बयान सामने आया है. नकवी ने माफी मांगने के इन दावों को खारिज कर दिया.

‘न माफी मांगी न मागूंगा’

मोहसिन नकवी ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने बीसीसीआई से कोई माफी नहीं मांगी है और न ही कभी मांगेंगे. इतना ही नहीं नकवी ने भारतीय मीडिया को झूठा तक कह दिया. बयान में कहा, ‘भारतीय मीडिया झूठ पर फलता-फूलता है, तथ्यों पर नहीं. मैं यह बिल्कुल स्पष्ट कर दूं. मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और मैंने बीसीसीआई से कभी माफी नहीं मांगी है और न ही कभी मांगूंगा.’

Add Zee News as a Preferred Source


भारत के खिलाफ उगला जहर

नकवी ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए आगे कहा, ‘यह मनगढ़ंत बकवास सिर्फ घटिया प्रचार है, जिसका उद्देश्य सिर्फ अपने ही लोगों को गुमराह करना है. दुर्भाग्य से, भारत क्रिकेट में राजनीति को घसीटता रहता है, जिससे खेल की भावना को ठेस पहुंचती है. एसीसी अध्यक्ष होने के नाते, मैं उसी दिन ट्रॉफी सौंपने के लिए तैयार था और अब भी तैयार हूं. अगर वे सचमुच इसे चाहते हैं, तो वे एसीसी कार्यालय आकर मुझसे इसे ले सकते हैं.’



Source link