Khargone News: खरगोन के भीकनगांव में भारतीय स्टेट बैंक की मंडी रोड शाखा के बाहर पिता-पुत्र से दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई. जानकारी के अनुसार, मनोज चौहान अपने बुजुर्ग पिता मोहन चौहान के साथ बैंक से पैसे निकालने आए थे. जैसे ही वे बाहर निकले, पहले से रेकी कर रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीन लिया और फरार हो गए. बैग में 60 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन रखा था. बदमाशों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.