MP Weather Today: भोपाल-जबलपुर सहित 10 जिलों में तेज बारिश, सतना में बिजली गिरने से 9 लोग घायल!

MP Weather Today: भोपाल-जबलपुर सहित 10 जिलों में तेज बारिश, सतना में बिजली गिरने से 9 लोग घायल!


भोपाल. मध्य प्रदेश के करीब 12 जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है. हालांकि इसके बाद भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. मंगलवार को भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित 10 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई. इस दौरान बैतूल में सबसे ज्यादा 1.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं बालाघाट के मलाजखंड में 1.25 इंच, ग्वालियर में आधा इंच से ज्यादा और दतिया में भी आधा इंच बारिश हुई. साथ ही भोपाल, जबलपुर, सागर, डिंडौरी और मुरैना में भी हल्की बारिश हुई.

राजधानी भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे इसके बाद दोपहर को नीलबड़ और बैरागढ़ क्षेत्र में तेज बारिश का दौर देखा गया. वहीं सतना जिले में आकाशीय बिजली गिरने से देवी मंदिर में पूजा कर रही आठ महिलाएं और बच्चियां झुलस गईं. हादसे में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौसम विभाग का कहना है कि करिए एक सप्ताह बाद प्रदेश से मानसून की विदाई का दौर एक बार फिर शुरू होगा.

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय मेंप्रदेश के बचे हुए जिलों से मानसून की विदाई करीब एक सप्ताह तक टल गई है. एक लो प्रेशर सिस्टम मध्य महाराष्ट्र के क्षेत्र में बना हुआ है. इसका असर प्रदेश के दक्षिण पश्चिम के जिलों में देखने को मिल सकता है. 1 अक्टूबर से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे दशहरे के दिन भी कई जिलों में बारिश हो सकती है. दक्षिणी हिस्से में ज्यादा असर रहेगी.

जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश):
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, झाबुआ, इंदौर, देवास, मंडला, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर) – 36.4°C (सबसे ज्यादा), टीकमगढ़ – 35.5°C, सतना – 35°C, नर्मदापुरम – 34.2°C, ग्वालियर/उमरिया – 33.9°C
न्यूनतम तापमान: पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 20°C (सबसे कम), खरगोन – 20.4°C, राजगढ़ – 20.6°C, खंडवा – 21°C, छिंदवाड़ा – 21.4°C

कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 33.9°C
जबलपुर – 31.7°C
उज्जैन – 30.6°C
भोपाल – 30.4°C
इंदौर – 29.4°C



Source link