T20 इंटरनेशनल में बार-बार कट रही न्यूजीलैंड की नाक, 5वीं बार नाम किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

T20 इंटरनेशनल में बार-बार कट रही न्यूजीलैंड की नाक, 5वीं बार नाम किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड


ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल में 6 विकेट से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 181 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 21 गेंद रहते 185 रन बनाकर हासिल कर लिया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाया. माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी थी. शुरुआती 10 ही गेंदों के खेल में न्यूजीलैंड ने शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया. यह 5वां मौका था, जब कीवी टीम ने ऐसा किया.

न्यूजीलैंड ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

दरअसल, न्यूजीलैंड ने महज 1.4 ओवरों में अपने तीन बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया. टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पांचवां मौका था, जब इस टीम ने शुरुआती दो ओवरों में अपने तीन विकेट खो दिए. न्यूजीलैंड ने साल 2010 में श्रीलंका के विरुद्ध पारी के शुरुआती 2 ओवरों में 4 रन बनाकर 3 विकेट खो दिए थे. इस टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2010 में महज 2 रन जुटाकर अपने तीन विकेट गंवाए. टीम ने साल 2023 में अहमदाबाद के मैदान पर भारत के विरुद्ध शुरुआती दो ओवरों में सिर्फ 5 रन जुटाकर 3 विकेट, जबकि उसी साल बांग्लादेश के विरुद्ध नेपियर में 1 रन बनाकर 3 विकेट गंवा दिए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


10 गेंदों में तीन बल्लेबाज आउट

बे ओवल मैदान पर इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए. कीवी टीम ने 1.4 ओवरों में अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद टॉम रॉबिन्सन ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. डेरिल मिचेल 23 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 3 चौके शामिल थे. इसके बाद रॉबिन्सन ने बेवोन जैकब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की. बेवोन ने 21 गेंदों में 20 रन बनाए.

टॉम रॉबिन्सन का शतक, लेकिन हारी NZ

टॉम रॉबिन्सन न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 66 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 106 रन की नाबाद पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके, जबकि जोश हेजलवुड और मैथ्यू शॉर्ट ने एक-एक विकेट हासिल किया. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श के 85 रन और ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट और टिम डेविड की पारियों ने कंगारू टीम ने जीत दर्ज कर ली और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली.



Source link