Viral Video: सांस लेने में थी तकलीफ… अस्पताल ने रखने से किया मना, स्वास्थ्य व्यवस्था की ऐसे खुली पोल

Viral Video: सांस लेने में थी तकलीफ… अस्पताल ने रखने से किया मना, स्वास्थ्य व्यवस्था की ऐसे खुली पोल


Last Updated:

Chhatarpur Viral Video: छतरपुर जिला अस्पताल में जब एक बीमार पिता को रखने से मना कर दिया गया तो बेटी ने ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर खुद ही ई-रिक्शा में पिता को घर ले आईं. बता दें, बेटी मजदूरी करती है ताकि उनका घर का खर्चा चल सके.

ख़बरें फटाफट

Chhatarpur Viral Video: छतरपुर जिले से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है. दरअसल, सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बेटी अपने पिता को बचाने के लिए ई रिक्शा को ही एंबुलेंस बना देती है. दरअसल, इस बेटी को छतरपुर जिला अस्पताल से अपने गांव लौटने के लिए न एंबुलेंस मिली, न कोई गाड़ी मिली, न कोई सहारा, अस्पताल ने हाथ खड़े कर दिए और सिस्टम ने भी मुंह फेर लिया. फिर मजबूरन सड़क पर दौड़ पड़ा एक ई-रिक्शा, जिसमें एक पिता की टूटी सांसे और एक बेटी की आखिरी उम्मीद बची थी.

लड़का बनकर समाज में रहती है
छतरपुर जिले के खजुराहो के एक छोटे से गांव की रहने वाली करन बाई बताती हैं कि मैं एक लड़की हूं, लेकिन घर के हालातों ने मुझे बेटा बनाया. मजदूरी भी करती हूं, लेकिन बुरे हालातों को देखकर रोती नहीं हूं.

अस्पताल ने रखने से किया मना 
करन बाई के मुताबिक, मेरे पिताजी सांस की बीमारी से पीड़ित हैं. उन्हें छाती के एक साइड दर्द होता है. छतरपुर जिला अस्पताल भी लेकर गए थे, लेकिन वहां डॉक्टर ज्यादा दिन नहीं रख पाए. उन्होंने छुट्टी कर दी और बोला कि आप यहां से घर ही ले जाइए.

ई-रिक्शा को बनाया एंबुलेंस 
इसके बाद घर ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलती है. फिर ई-रिक्शा ही किराए पर होती है. इसके साथ ही एक ऑक्सीजन सिलेंडर भी रख लेते हैं. सिलेंडर लेने के लिए 7 हजार रुपए जमा किए और ये सिलेंडर एक बार में 300 रुपए में भरता है. ये सिलेंडर एक दिन भी नहीं चलता है.

घर में नहीं कोई कमाने वाला 
मेरे अलावा घर में कोई कमाने वाला नहीं है और मैं भी मजदूरी करती हूं. अभी मां के गहने गिरवी रखकर यह सिलेंडर के लिए रुपए जमा किए हैं.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सांस लेने में थी तकलीफ, अस्पताल ने रखने से किया मना, देखें वीडियो



Source link