इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में गिल ने कैसे कूट दिए 754 रन? इन 2 महान बल्लेबाजों को दिया क्रेडिट, अचानक कर दिया बड़ा खुलासा

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में गिल ने कैसे कूट दिए 754 रन? इन 2 महान बल्लेबाजों को दिया क्रेडिट, अचानक कर दिया बड़ा खुलासा


भारत के टेस्ट कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान एक बड़ा खुलासा किया है. शुभमन गिल ने बताया कि इस साल इंग्लैंड की धरती पर खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने रिकॉर्ड 754 रन कैसे बनाए थे. शुभमन गिल ने इसके पीछे दुनिया के दो महान बल्लेबाजों का नाम बताया है. बता दें कि इस साल जून से अगस्त तक भारत ने इंग्लैंड की धरती पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी और उसे 2-2 से ड्रॉ करवाने की बड़ी उपलब्धि हासिल की थी. इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया की इस कामयाबी का श्रेय शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को जाता है.

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में गिल ने कैसे कूट दिए 754 रन?

इंग्लैंड के दौरे पर शुभमन गिल ने 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में 75.40 की जबरदस्त औसत से 754 रन बनाए थे. शुभमन गिल ने इस दौरान एक दोहरे शतक समेत 4 शतक ठोके हैं. शुभमन गिल का हाईएस्ट टेस्ट स्कोर इस दौरान 269 रन रहा है. शुभमन गिल ने यह कमाल बतौर कप्तान किया है. टेस्ट कप्तान के तौर पर शुभमन गिल की यह डेब्यू सीरीज थी. मोहम्मद सिराज ने इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 23 विकेट चटकाए थे. शुभमन गिल ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने इस दौरे पर जाने से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से बात की थी, ताकि इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी सीक्रेट्स पता चल सकें.

Add Zee News as a Preferred Source


शुभमन गिल ने अचानक कर दिया बड़ा खुलासा

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान जियो हॉटस्टार को बताया, ‘भारत पर विदेश में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने का दबाव था, लेकिन मैं अपनी प्रैक्टिस और मानसिक मजबूती के दम पर आश्वस्त महसूस कर रहा था. मैंने सचिन सर से बात की और मैथ्यू वेड से स्टीव स्मिथ का फोन नंबर लेकर उनसे भी बात की. दोनों ने एक ही बात कही सीधा डिफेन्स करो और चौका मारो.’ मैथ्यू वेड IPL में शुभमन गिल के साथ गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रही है.

ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी के करीब शुभमन गिल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी है. शुभमन गिल अगर अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में कम से कम 246 रन बना लेते हैं, तो वह एक कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. शुभमन गिल इस मामले में महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. डॉन ब्रैडमैन के नाम कप्तान के तौर पर पूरी दुनिया में सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. डॉन ब्रैडमैन ने बतौर कप्तान सबसे तेज 11 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे. शुभमन गिल के पास डॉन ब्रैडमैन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का आसान मौका है. शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में 10 पारियों में 75.40 की औसत से 754 रन बनाए हैं.



Source link