कटनी जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में दशहरा पर्व गुरुवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पारंपरिक आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन में कहीं भव्य प्रतिमा जुलूस निकाले गए तो कहीं विशाल रावण के पुतलों का दहन हुआ। गुरुवार शाम से ही जिले के
.
कैमोर नगर में स्थित दशहरा मैदान में एक भव्य मेले का आयोजन किया गया, जो लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना। इस मेले की सबसे बड़ी खासियत 100 फीट ऊंचा रावण का पुतला रहा। इस विशाल पुतले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग कैमोर पहुंचे। रावण दहन के बाद लोगों ने इस पारंपरिक मेले का जमकर लुत्फ़ उठाया।
देखिए तस्वीरें

बड़वारा और ढीमरखेड़ा में भव्य जुलूस
- बड़वारा थाना क्षेत्र के विलायत कला ग्राम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का भव्य जुलूस निकाला गया। ग्राम के बापू वनवासी मैदान में सभी प्रतिमाओं को एकत्रित किया गया, जिसके बाद हर्षोल्लास के वातावरण में रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। रावण दहन के बाद बड़वारा में भी एक विशाल मेले का आयोजन किया गया।
- इसी प्रकार ढीमरखेड़ा में भी प्रतिमाओं के साथ जुलूस निकाला गया और लोगों ने पर्व को धूमधाम से मनाया।
- बरही नगर में भी दशहरे का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।
पूरे जिले में दशहरे के पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। जुलूस के मार्गों और मेला स्थलों पर पुलिस बल की कड़ी तैनाती की गई थी, जिससे सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।