झाबुआ में विजयादशमी पर 50 फीट के रावण का दहन: राम-लक्ष्मण की शोभायात्रा के बाद आतिशबाजी, हजारों लोग देखने आए – Jhabua News

झाबुआ में विजयादशमी पर 50 फीट के रावण का दहन:  राम-लक्ष्मण की शोभायात्रा के बाद आतिशबाजी, हजारों लोग देखने आए – Jhabua News


झाबुआ जिले के पेटलावद में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया गया। मेला ग्राउंड पर हुए इस कार्यक्रम को देखने के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

.

रावण दहन से पूर्व राम, लक्ष्मण और हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई, जो मेला ग्राउंड पहुंची। यहां एसडीओपी अनुरक्ति सबनानी, नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़ और सभी पार्षदों ने उनका पूजन किया।

पूजन के बाद आकर्षक आतिशबाजी के बीच 50 फीट के रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।

आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। पुलिस ने पहले से ही रूट निर्धारित कर दिया था। टीआई निर्भयसिंह भूरिया अपनी टीम के साथ व्यवस्था संभालने में मुस्तैदी से जुटे रहे।



Source link