पहले ही दिन इतनी खतरनाक फिरकी! ‘होप’ लेस हुआ बैटर, अहमदाबाद में छा गए कुलदीप

पहले ही दिन इतनी खतरनाक फिरकी! ‘होप’ लेस हुआ बैटर, अहमदाबाद में छा गए कुलदीप


Last Updated:

India vs West Indies 1st Test: कुलदीप यादव ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्‍ट में शानदार गेंदबाजी की. उन्‍होंने जिस अंदाज में शाई होप की गिल्लियां बिखेर दी, वो इस वक्‍त चर्चा का विषय बना हुआ है, भारत ने वेस्‍टइंडीज को 162 रनों पर ऑलआउट कर दिया.

कुलदीप यादव ने निकाला शाई होप का विकेट.

नई दिल्‍ली. अहमदाबाद टेस्‍ट के पहले दिन फिरकी मास्‍टर कुलदीप यादव का जलवा देखने को मिला. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप की फिरकी की धार ऐसी थी कि वेस्‍टइंडीज के घातक बल्‍लेबाज हक्‍का-बक्‍का रह गए. उन्‍हें समझ ही नहीं आया कि बॉल कतनी टर्न होने वाली है. इससे पहले कि वो ठीक से रिएक्‍ट कर पाते, गेंद बैट का किनारा लेते हुए विकटों में जा घुसी. पलक झपकते ही कुलदीप ने शाई होप की डंडियां बिखेर थी.

कुलदीप ने बिखेर दी गिल्लियां
कुलदीप यादव की गेंद को शाई होप ने स्ट्रेट बॉल समझकर खेला, लेकिन गेंद अंदर आई और उनके स्टंप्स चकनाचूर हो गए. विकेट गिराने के बाद कुछ सेकंड तक शाई होप वहीं खड़े होकर बस नजारा देखते रहे, मानों की उन्‍हें विश्‍वास ही नहीं हो रहा हो कि यह गेंद विकटों में चली कैसे गई. बड़ा सवाल यह था कि कुलदीप पहले दिन की पिच पर गेंद को इतना ज्‍यादा टर्न कैसे करवा पाए.



Source link