भारत और ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देगी ये टीम, नौसिखिए खेमे ने मारी 2026 टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री

भारत और ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देगी ये टीम, नौसिखिए खेमे ने मारी 2026 टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री


साल 2026 में टी20 विश्व कप खेला जाना है. टूर्नामेंट की आयोजना भारत और श्रीलंका में की जाएगी. इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. यह पहला मौका होगा जब देशभर से इतनी सारी टीमें टी20  वर्ल्ड कप खेलेंगी.  इसी बीच नामीबिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है.  बता दें कि 2026 टी20 विश्व कप में खेलने वाली नामीबिया 16वीं टीम बन चुकी है. भारतीय टीम ने हाल में एशिया कप में शानदार प्रर्दशन कर क्रिकेट जगत में अपने वर्चस्व को कायम किया.  टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में दुनिया की नंबर 1 टीम है.

भारत और श्रीलंका 
नामीबिया से पहले दुनिया की 15 टीमें टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं.  यह श्रीलंका और भारत की सरजमी पर खेले जाने वाले विश्व कप की 16वीं टीम बनी है.  नाीबिया ने गुरुवार को हरारे में खेले जाने वाले मुकाबले में तंजानिया को 63 रनों से हराकर 2026 टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री मारी.  बता दें कि जिम्बाब्वे और केनया के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. इसमें जीतने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होने वाली 17 वीं टीम बनेगी. 

आखिरी की टीमों में भिड़ंत
20 टीमों के इस टूर्नामेंट में आखिरी की जगह पूर्वी एशिया प्रशांत क्वालीफाई के माध्यम से पहुंचने वाली टीमें होंगी. ये 8 अक्टूबर से ओमान में शुरु होगा. जापान, कुवैत, मलेशिया, नेपाल, ओमान, पापुआ न्यू गिनी, कतर, समोआ और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें आखिरी 3 स्थानों के लिए आपस में भिडे़ंगी.  

Add Zee News as a Preferred Source


इन टीमों की हो चुकी है एंट्री
टी20 वर्ल्ड कप के लिए अभी तक क्वालीफाई करने वाली टीमों के नाम है – भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, इंग्लैंड,न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, नीदरलैंड, संयुक्ता राज्य अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, इटली, नामीबिया.

ये भी पढें: ILt20 में नया विवाद, ऑक्शन में नहीं शामिल होंगे अश्विन? , सनसनीखेज खुलासे ने मचाई खलबली



Source link