IND vs WI 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 2 अक्टूबर से खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इतिहास रचने के करीब हैं. भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में हैं. टेस्ट क्रिकेट में अपनी पिछली 10 पारियों में शुभमन गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
शुभमन गिल कर लेंगे डॉन ब्रैडमैन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
शुभमन गिल ने अपने पिछले 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में 75.40 की जबरदस्त औसत से 754 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने इस दौरान एक दोहरे शतक समेत 4 शतक ठोके हैं. इस दौरान शुभमन गिल का हाईएस्ट टेस्ट स्कोर 269 रन रहा है. शुभमन गिल ने यह कमाल बतौर कप्तान किया है. शुभमन गिल अब टेस्ट क्रिकेट में महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने की दहलीज पर खड़े हैं. शुभमन गिल अगर अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में कम से कम 246 रन बना लेते हैं, तो वह एक कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. शुभमन गिल इस मामले में महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.
दुनिया में गूंजेगा नाम
महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के नाम कप्तान के तौर पर पूरी दुनिया में सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. डॉन ब्रैडमैन ने बतौर कप्तान सबसे तेज 11 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे. शुभमन गिल के पास डॉन ब्रैडमैन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का आसान मौका है. शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में 10 पारियों में 75.40 की औसत से 754 रन बनाए हैं. इस तरह शुभमन गिल का नाम वर्ल्ड क्रिकेट में गूंजेगा.
WTC में महारिकॉर्ड बनाने का मौका
इसके अलावा शुभमन गिल के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का भी मौका होगा. शुभमन गिल ने अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए 37 टेस्ट मैचों में 2647 रन हैं. ऋषभ पंत 2731 रनों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं. ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए शुभमन गिल को कम से कम 85 रन बनाने होंगे. ऋषभ पंत, जो पैर की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं, उन्होंने भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 38 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 2731 रन बनाए हैं.