Brinjal Farming: बैगन खेती का मुनाफा फार्मूला, 40 दिन में फल,1 सीजन में जैकपॉट

Brinjal Farming: बैगन खेती का मुनाफा फार्मूला, 40 दिन में फल,1 सीजन में जैकपॉट


Last Updated:

Agri Tips: बैगन की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. ऐसे में जो किसान बैगन की खेती करते हैं या करने जा रहे हैं उनके लिए हम एक्सपर्ट किसान से कुछ टिप्स लेकर आए हैं ताकि इनको फॉलो कर वह अधिक मुनाफा कमा सके.

सागर : अक्टूबर का महीना आते ही सब्जियों की खेती भी शुरू हो जाती है जिन किसानों के पास पानी की व्यवस्था होती है. वह टमाटर बैंगन आलू प्याज जैसी सब्जियों की खेती करते हैं और इनमें चना गेहूं की अपेक्षा तीन गुना चार गुना तक मुनाफा आराम से कमा लेते हैं. अगर भाव उपज की अच्छी मिल जाए तो बचत लाखों में पहुंच जाती है. सागर सहित बुंदेलखंड में बैगन की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. ऐसे में जो किसान बैगन की खेती करते हैं या करने जा रहे हैं उनके लिए हम एक्सपर्ट किसान से कुछ टिप्स लेकर आए हैं ताकि इनको फॉलो कर वह अधिक मुनाफा कमा सके.

सीजन से थोड़ा पहले नर्सरी

सागर में पिछले 3 साल से बैगन की खेती कर रहे मैनाई गांव के किसान मिथलेश लोधी बताते हैं कि सब्जियों की खेती करते समय इस बात का ध्यान रखें कि हम सीजन से थोड़ा पहले नर्सरी लगे. ताकि आपकी फसल दूसरे किसानों से पहले पैक कर तैयार हो सके इसका फायदा आपको भाव के रूप में मिलेगा अगर आपको 30 से लेकर 50 तक का भाव मिल गया तो फिर एक एकड़ बैगन की खेती से चार लाख तक का मुनाफा कमा सकते हैं.

गहरी जुताई करें

बैगन की खेती करने के लिए सबसे पहले तो किसान भाई बीज लेकर नर्सरी लगा दे और जिस खेत में बैगन लगाना है उसकी गहरी जुताई करें. फिर बेड बना ले जब आपकी बहुत ट्रांसप्लांट होने लायक हो जाए तो फिर अपने खेत में रोपाई कर दें. और पानी देता रहे ताकि नमी बनी रहे इसके साथ ही फर्टिलाइजर का उपयोग करें जिसकी वजह से पौधा जल्दी क्रोध करें इसमें बैगन की मच्छर होते हैं जिनको कंट्रोल करना जरूरी होता है इसके लिए चिपचिपी आते हैं इनको खेत में लगा दें जिस 40 दिन में बैगन में फल आने शुरू हो जाते हैं.

फल आने के बाद इसमें फल छेदक बीमारी का भी खतरा रहता है जिसकी निगरानी करनी चाहिए अगर आपको लग रहा है कि इस बीमारी का प्रकोप आ गया है तो फिर फर्टिलाइजर का उपयोग करें ताकि यह आगे ना बढ़ पाए और फसल सुरक्षित रहे यह फसल करीब 8 महीने तक मार्च अप्रैल तक चलती है.

बैगन की खेती करने में एक एकड़ में करीब 80000 की लागत आती है जिसमें ठीक-ठाक भाव मिले तो चार-पांच लाख की फसल आराम से निकल आती है.बैगन की खेती करते समय उन्नत हाइब्रिड की किस्म होना भी जरूरी है, जो दूसरी वैरायटी की तुलना में करीब 1 महीने पहले ही फल देना शुरू कर देती हैं इनमें पूसा पर्पल क्लस्टर, पूसा पर्पल लॉन्ग, स्वर्ण शक्ति, अर्का नवनीत, और काशी तरु जैसी बैगन की उन्नत किस्में हैं. ये किस्में 1 एकड़ में एक सीजन में 600 से800 क्विंटल तक की अच्छी उपज देती हैं.

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह… और पढ़ें

homeagriculture

Brinjal Farming: बैगन खेती का मुनाफा फार्मूला, 40 दिन में फल,1 सीजन में जैकपॉट



Source link