क्षत्रिय समाज ने देशवासियों के लिए हमेशा संघर्ष किया: श्योपुर में मिलन समारोह में वक्ता बोले- अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई भी लड़ी – Sheopur News

क्षत्रिय समाज ने देशवासियों के लिए हमेशा संघर्ष किया:  श्योपुर में मिलन समारोह में वक्ता बोले- अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई भी लड़ी – Sheopur News


श्योपुर के शिवपुरी रोड स्थित नगरपालिका ऑडिटोरियम में शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का विजयादशमी मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने क्षत्रिय समाज को अपने हकों के लिए सामाजिक एकता मजबूत करने पर जोर दिया।

.

ग्वालियर की महापौर शोभा सिकरवार ने विजयादशमी मिलन समारोह में राजपूत समाज को सबको साथ लेकर चलने वाला समाज बताते हुए समावेशी विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी समाजों को एक साथ आगे बढ़ना चाहिए और किसी को भी पीछे नहीं छोड़ना चाहिए।

महापौर ने समाज से बेटे-बेटियों में भेदभाव खत्म करने और बेटियों को भी बेटों के समान अवसर प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के विकास में पूर्वजों के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज भी क्षत्रिय समाज का योगदान विशेष रूप से पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है।

इससे पहले क्षत्रिय महासभा ने शहर में एक शोभायात्रा निकाली, जो मेला ग्राउंड से शुरू होकर ऑडिटोरियम में समाप्त हुई। इस दौरान शामिल सजातीय लोगों ने महाराणा प्रताप के जयकारे लगाए और एकता का संकल्प लिया।

सरकारें भी फौज में राजपूत रेजिमेंट के इतिहास मानती हैं

समारोह में कहा गया कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सरहद की सुरक्षा तक क्षत्रियों का अहम योगदान रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें भी फौज में राजपूत रेजिमेंट के इतिहास और क्षत्रियों की शहादत को मानती हैं। ऐसे में अब क्षत्रिय समाज का सही मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।

इस कार्यक्रम में ग्वालियर की महापौर शोभा सिंह सिकरवार, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर और भामाशाह मेघराज सिंह शेखावत जैसे प्रमुख अतिथि शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों को संबोधित किया।

अतिथियों ने बताया कि क्षत्रिय समाज ने आदिकाल से देश और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है, जिसमें अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई भी शामिल है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए एकजुट होने का आह्वान भी किया।



Source link