पन्ना में परिवार के चार लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला: विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद, 12 लोगों ने मिलकर की मारपीट – Panna News

पन्ना में परिवार के चार लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला:  विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद, 12 लोगों ने मिलकर की मारपीट – Panna News


पन्ना जिले के कुपना गांव में डीजे बजाने के विवाद में 12 लोगों ने मिलकर एक ही परिवार के चार सदस्यों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

.

पवई थाना पुलिस के मुताबिक, घटना 2 अक्टूबर की शाम की है। घायल पक्ष के प्रकाश लोधी ने बताया कि गांव के लोग दुर्गा माता की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए डीजे बजाते हुए जा रहे थे।

इसी दौरान गांव के कुछ लोग आए और डीजे बंद करने के लिए कहने लगे। जब जुलूस में शामिल अन्य लोगों ने डीजे बंद करने से मना किया और कहा कि उन्होंने चंदा कर इसे मंगवाया है तो इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से विसर्जन में शामिल लोगों पर हमला कर दिया।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हमले में संजय लोधी (45 वर्ष), जितेंद्र लोधी (23 वर्ष), रामकेश लोधी (19 वर्ष) सहित एक अन्य व्यक्ति को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को 3 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्रामीण सुखेन्द्र कुमार सिंगरौली ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।



Source link