मंदसौर कांग्रेस की बैठक, किसानों को उचित मुआवजा-बीमा की मांग: 6 अक्टूबर की ट्रैक्टर रैली सफल बनाने पर जोर, मुआवजे को ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ बताया – Mandsaur News

मंदसौर कांग्रेस की बैठक, किसानों को उचित मुआवजा-बीमा की मांग:  6 अक्टूबर की ट्रैक्टर रैली सफल बनाने पर जोर, मुआवजे को ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ बताया – Mandsaur News


किसानों को उचित फसल मुआवजा और फसल बीमा की मांग को लेकर मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक आगामी 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाली विशाल किसान ट्रैक्टर रैली की तैयारियों के संबंध में हुई।

.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में यह बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें जिले के ब्लॉक अध्यक्षों और ‘वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान’ के ब्लॉक प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि सरकार द्वारा दिया गया मुआवजा किसानों के लिए ‘ऊंट के मुंह में जीरे’ के समान है। पूरे जिले में किसानों के खातों में पर्याप्त मुआवजा राशि नहीं आई है।

नेताओं ने जोर दिया कि फसल मुआवजा और फसल बीमा की मांग को लेकर 6 अक्टूबर की किसान ट्रैक्टर रैली को सफल बनाना आवश्यक है, ताकि किसानों को उनका हक मिल सके। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि किसानों की वास्तविक लागत और नुकसान के अनुसार उचित मुआवजे की मांग के बावजूद, उनके खातों में पहुंची राशि अत्यंत कम और अपर्याप्त है, जो ‘ऊंट के मुंह में जीरे’ वाली कहावत को चरितार्थ करती है।

विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, वरिष्ठ नेता प्रकाश रातड़िया, राकेश पाटीदार, परशुराम सिसोदिया, राजेश रघुवंशी, सोमिल नाहटा, मनजीत सिंह टुटेजा, शंकरलाल आंजना, रूपल संचेती सहित जिले के कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष ललित चंदेल और जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर ने कार्यक्रम की तैयारियों पर प्रकाश डाला।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शर्मा, वीरेंद्र सिंह हाड़ा, ओम प्रकाश राठौर, ईश्वर लाल धाकड़, कृपाल सिंह सोलंकी, गोपाल विश्वकर्मा, बसंतीलाल सोलंकी और ब्लॉक प्रभारी जगदीश कोठारी,विजेश मालेचा ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। राजनारायण लाड़, किशोर सिंह चौहान, तुलसीराम पाटीदार, आसिफ छिपा सहित कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।



Source link