रीवा में बढ़ते बिजली बिल पर कांग्रेस ने घेरा: डिप्टी सीएम ने कलेक्टर और अधिकारियों की बैठक ली, विधायक बोले-गुपचुप मीटिंग की – Rewa News

रीवा में बढ़ते बिजली बिल पर कांग्रेस ने घेरा:  डिप्टी सीएम ने कलेक्टर और अधिकारियों की बैठक ली, विधायक बोले-गुपचुप मीटिंग की – Rewa News


रीवा में बिजली कंपनी की मनमानी और बढ़े हुए बिजली बिल पर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जहां मनमानी बिजली बिल के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने एक बार फिर राजनैतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।

.

विधायक जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए लामबंद हो गए हैं। अब विधायक के इस कदम ने प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ा दी है। विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि बिजली के नाम पर हाहाकार है। बिजली बिल पर लोगों से केवल लूट हो रही है। जबकि यहां बदला लेने की भावना से काम किया जा रहा है।

जमीन पर लेटकर दिया धरना बताया गया कि गांधी जयंती से नाराज विधायक को प्रशासन अब तक नहीं मना पाया है। वहीं नाराज विधायक ने इस बार आर-पार की लड़ाई में मोर्चा खोल दिया है। गांधी जयंती पर तो विधायक कलेक्ट्रेट में मौन धरना देते हुए जमीन पर ही लेट गए थे। विधायक ने इसके अलावा खाद्यान्न घोटाले और हाल ही में सामने आए भू राजस्व मामले का मुद्दा भी उठाया है।

क्या है पूरा मामला दरअसल यह पूरा मामला बैठक में न बुलाए जाने को लेकर शुरू हुआ। जहां पहले तो प्रभारी मंत्री की बैठक में कांग्रेस विधायक की नो एंट्री कर दी गई। वहीं इसके बाद ACS की बैठक में भी नहीं बुलाया। विधायक ने कहा कि गुपचुप तरीके से बैठक की जा रही है ताकि मेरी बात CM तक ना पहुंच पाए।

डिप्टी सीएम ने कलेक्टर के साथ की बैठक डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों संग बैठक की। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि बताया कि अधिकारियों के साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं के बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा की गई है।

इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं द्वारा वास्तविक रूप से उपयोग की गई बिजली का परीक्षण कर उसके अनुरूप ही मीटर रीडिंग आधारित बिल जारी करें और बढ़े हुए बिलों का समुचित समायोजन सुनिश्चित करें।

देखें तस्वीरें



Source link