Last Updated:
India A vs Australia A 2nd ODI: कानपुर में टीम इंडिया ए की मजबूती आज के दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत ए की टीम और भी मजबूत नजर आ रही है. अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे युवा खिलाड़ी अब टीम का हिस्सा हैं.
India A vs Australia A 2nd ODI: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच खेला जाएगा. यह मैच भले ही एक सामान्य सीरीज का हिस्सा हो, लेकिन इसमें एक ऐसा भावनात्मक पहलू जुड़ गया है जो क्रिकेट प्रेमियों का दिल छू गया है. एशिया कप में अपने प्रदर्शन से सुर्खियों में आए युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उन्होंने देश की जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी है. उनका यह फैसला खेल के प्रति समर्पण और देशभक्ति की मिसाल पेश करता है.
बहन की शादी, लेकिन मैदान को चुना
अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा की शादी आज ही है. परिवार के लिए यह दिन बेहद खास है और स्वाभाविक रूप से हर बहन चाहती है कि उसका भाई शादी में मौजूद रहे. अभिषेक भी अपनी बहन की शादी के शुरुआती कार्यक्रमों जैसे हल्दी और मेहंदी में शामिल हुए थे. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं. लेकिन शादी के दिन, जब पूरा परिवार उत्सव में होगा, अभिषेक कानपुर के मैदान में बैटिंग और फील्डिंग में व्यस्त होंगे. इस फैसले ने दिखा दिया कि एक खिलाड़ी के लिए देश के लिए खेलना सर्वोपरि होता है. उनका यह समर्पण परिवार के लिए भी गर्व का विषय है.
अभिषेक ने खेल को प्राथमिकता दिया
परिवार और देशभक्ति का संतुलन परिवार और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाना हमेशा आसान नहीं होता. अभिषेक ने यह दिखा दिया कि सच्चे प्रोफेशनल्स कैसे अपने करियर और खेल को प्राथमिकता देते है. उनके माता-पिता ने भी इस फैसले को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया है.
बहन की शादी को छोड़ना आसान नहीं
युवाओं के लिए प्रेरणा अभिषेक शर्मा का यह फैसला देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है. यह केवल खेल की बात नहीं है, बल्कि यह संदेश है कि जब जिम्मेदारी सामने हो तो हमें साहस के साथ निर्णय लेना चाहिए. बहन की शादी को छोड़ना उनके लिए आसान नहीं रहा होगा, लेकिन उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उनके लिए क्रिकेट और देश दोनों ही सम्मान का विषय है.
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें