लग्जरी कार से 2 क्विंटल 86 किलो डोडाचूरा जब्त: नारायणगढ़ पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार – Mandsaur News

लग्जरी कार से 2 क्विंटल 86 किलो डोडाचूरा जब्त:  नारायणगढ़ पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार – Mandsaur News



मंदसौर जिले की नारायणगढ़ पुलिस ने लग्जरी कार से 2 क्विंटल 86 किलो डोडाचूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

.

गुरुवार रात झार्डा चौकी प्रभारी अभिषेक बोरासी ने मुखबिर की निशानदेही पर झार्डा से फतेपुर रोड स्थित भेरु बावजी मंदिर के पास टाटा हेरियर (रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP 44 CB 5585) कार को रोककर तलाशी ली तो कार से 2 क्विंटल 86 डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से राजस्थान के जालोर जिले के देतरोल निवासी तेजराम सियाको (30) और बाड़मेर जिले के रोयला निवासी दिनेश कुमार विश्नोई (28) के रूप में हुई है। इस मामले में जालोर जिले के करड़ा निवासी भजनलाल गोदारा फरार है। वहीं जब्त किए गए डोडाचूरा और कार की कीमत 30.72 लाख रुपए आंकी गई है।

एसपी विनोद कुमार मीणा के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से डोडाचूरा के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने 286 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत 5.72 लाख रुपए), दो वीवो कंपनी के एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत 30,000 रुपए), एक एप्पल कंपनी का मोबाइल (कीमत 30,000 रुपए) और टाटा हेरियर कार (कीमत 25 लाख रुपए) जब्त की है। जब्त किए गए कुल सामान की अनुमानित कीमत 30.72 लाख रुपए है।



Source link