18 सालों में पहली बार हुआ ऐसा, इस तिकड़ी की बदौलत टीम इंडिया का अनोखा कीर्तिमान

18 सालों में पहली बार हुआ ऐसा, इस तिकड़ी की बदौलत टीम इंडिया का अनोखा कीर्तिमान


भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन टीम इंडिया के नाम रहा. 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का दबदबा साफ दिख रहा है.  वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रनों पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बोर्ड पर 448-5 रन लगा दिए हैं.  भारत की तरफ से 3 बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली. ये इस साल में तीसरा मौका है जब एक ही पारी में 3 भारतीय बल्लेबाजों ने शतक ठोका है. इसी के साथ टीम इंडिया ने एक और अनोखा रिकॉर्ड कायम कर लिया है. 

चौथी बार भारत ने किया ऐसा
इतिहास में ये चौथा मौका है जब कैलेंडर ईयर में 3 बार टेस्ट मैच की एक पारी में 3 भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाया हो.  बता दें कि पहली बार ऐसा साल 1979 में हुआ था.  उसके बाद ये मौका साल 1986 में आया. फिर साल 2007 में ऐसा हुआ. अब 18 सालों बाद ये मौका आया है जब कैलेंडर ईयर में 3 बार  एक टेस्ट मैच की पारियों में 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़ने का कारनामा किया है. 

इंग्लैंड दौरे से हुई शुरुआत
इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम ने ये कारनामा 2025 में पहली बार किया. लीड्स टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक ठोका था. उसके बाद ही मैनचेस्टर में खेले गए टेस्ट मैच में शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा ने शतकीय पारी  खेली थी.  अब केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा ने ये कारनामा किया है. इसी के साथ एक ही साल में ये तीसरा मौका है जब एक ही पारी में 3 भारतीय बल्लेबाजों ने शतक ठोका है. 

Add Zee News as a Preferred Source


 ये भी पढ़ें: ‘प्रेसर उनको बेहतर…,’ गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले फैंस को मोहम्मद कैफ का करारा जवाब, केएल राहुल को समर्थन

दूसरा दिन भारत के नाम
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मैच में टीम इंडिया ने अपना दबदबा कायम कर दिया है. पहले दिन शानदार खेल दिखाने के बाद दूसरा दिन पूरी तरह से अपने नाम रखा. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के ऊपर 286 रनों की बढ़त ले ली है. मैच पूरी तरह से टीम इंडिया के गिरफ्त में है.  भारत यह मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले लेगी. टीम इंडिया टी20 से लेकर टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है. 



Source link