Shafali Verma ICC Player of The Month: भारत की महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने एक बड़ा अवॉर्ड मिला. पिछले महीने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली शेफाली को नवंबर 2025 महीने के लिए ‘आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया है. उन्होंने फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहले बल्ले और फिर में बाद में गेंद से कमाल कर दिखाय था.
शेफाली ने इन दो खिलाड़ियों को हराया
शेफाली ने थाईलैंड की थिपत्चा पुथावोंग और यूएई की ईशा ओझा को पछाड़कर अपना पहला ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड जीता है. शेफाली को महिला वनडे विश्व कप में चोटिल प्रतिका रावल के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में महज 10 रन की पारी खेली, जिसके बाद खिताबी मुकाबले में 78 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 87 रन बनाए. यह वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भारतीय महिला ओपनर का सबसे बड़ा स्कोर है. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था.
ये भी पढ़ें: Explained: 18 करोड़ से ज्यादा नहीं ले पाएगा विदेशी खिलाड़ी, मिनी-ऑक्शन में BCCI का ये कैसा नियम?
शेफाली ने अवॉर्ड जीतने पर क्या कहा?
आईसीसी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में शेफाली ने कहा, ”मेरा पहला आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का अनुभव वैसा नहीं रहा जैसा मैंने सोचा था, लेकिन यह सफर उससे कहीं बेहतर तरीके से खत्म हुआ जैसा मैंने कभी सोचा या कल्पना की थी. मैं शुक्रगुजार हूं कि फाइनल में टीम की सफलता में योगदान दे पाई और पहली बार वर्ल्ड कप जीतने और घरेलू दर्शकों के सामने इतिहास रचने का हिस्सा बन पाई.”
ये भी पढ़ें: जम्मू से केरल तक… 10 अनजान खिलाड़ी जिनपर 10 टीमों की नजर, IPL Auction में चमक जाएगी किस्मत!
21 दिसंबर को मैदान पर नजर आएंगी शेफाली
शेफाली ने आगे कहा, ”मुझे नवंबर के लिए ‘महिला प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने जाने पर बहुत गर्व है. मैं यह अवॉर्ड अपनी टीम के साथियों, कोच, परिवार और उन सभी को समर्पित करती हूं जिन्होंने अब तक यात्रा में मेरा साथ दिया है. हम एक टीम के तौर पर जीतते और हारते हैं. यह बात इस अवॉर्ड पर भी लागू होती है.” शेफाली अब 21 दिसंबर से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगी.