Gold Silver Price Today: नवरात्रि खत्म होते ही सोना-चांदी के दाम धड़ाम से गिरे, अभी चेक करें लेटस्ट रेट

Gold Silver Price Today: नवरात्रि खत्म होते ही सोना-चांदी के दाम धड़ाम से गिरे, अभी चेक करें लेटस्ट रेट


Gold-Silver Price 03 October: देशभर में आज मां दुर्गा के विसर्जन के दिन सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 220 रुपए की गिरावट दिखी है तो वहीं चांदी 1240 रुपए सस्ती हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज शनिवार (3 अक्टूबर) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:–

– भोपाल में 22 कैरेट सोने का रेट
आज: 107,543 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 107,723 रुपए/10 ग्राम

– भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 117,320 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 117,100 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भोपाल में चांदी का भाव
आज: 143,310 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 142,070 रुपए प्रति किलो

नवरात्रि खत्म होते ही धड़ाम से गिरे दाम
देशभर में आज पिछले कई दिनों से ऊपर चढ़ रहे सोने के भाव धड़ाम से नीचे गिरे हैं. जिसके बाद सोना 230 रुपए सस्ता हुआ है. वहीं चांदी 1340 रुपए सस्ती हुई है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

– भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 117,400 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 117,170 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भारत में चांदी का भाव
आज: 143,310 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 141,970 रुपए/किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.



Source link