Tips: मिनटों में चमकेगा काला पड़ा दीप जलाने वाला पात्र,फॉलो करें ये आसान ट्रिक

Tips: मिनटों में चमकेगा काला पड़ा दीप जलाने वाला पात्र,फॉलो करें ये आसान ट्रिक


Last Updated:

Deepak Cleaning Hacks: घर के मंदिर में रोजाना इस्तेमाल होने वाला दीपक तेल या घी की जगह से चिपचिपा हो जाता है और काला दिखने लगता है. हालांकि इसे आप आसानी से साफ कर सकते हैं, इसके लिए आज हम आपको बहुत ही आसान तरीका बता रहे हैं. ऐसी चीजों से आपके पूजा के बर्तन और दीपक आसानी से साफ हो जायेंगे जो किचन में उपलब्ध होती है.

घर के मंदिर में रोजाना इस्तेमाल होने वाला दीपक तेल या घी की जगह से चिपचिपा हो जाता है और काला दिखने लगता है. हालांकि इसे आप आसानी से साफ कर सकते हैं घर पर.

मिल गई ट्रिक

पूजा-पाठ के दौरान इस्तेमाल होने वाले दीए अक्सर तेल और काजल के कारण चिपचिपे और काले हो जाते हैं. इन दीयों को साफ करना एक बहुत ही मुश्किल और थकाऊ काम लगता है. घंटों रगड़ने के बाद भी ये पूरी तरह से साफ नहीं हो पाते हैं. अब अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है.

अरे वाह इतना आसान

दरअसल यूट्यूबर भावना जगन्नाथ ने एक ऐसा जादुई घरेलू नुस्खा बताया है, जिससे आप अपने चिपचिपे और काले दीयों को बिना रगड़े मिनटों में चमका सकते हैं. यह तरीका बहुत ही आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें आपकी रसोई में ही मिल जाएंगी.

ये रही सामग्री

2 चम्मच बेकिंग सोडा<br />2 चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट<br />आधा कटा नींबू का रस<br />जरूरत के हिसाब से पानी<br />एक पुराना बर्तन.

ऐसे करें साफ

सबसे पहले आप एक पुराना बर्तन लें और उसमें अपने चिपचिपे और काले दीए डालें. आप चाहें तो पूजा में इस्तेमाल होने वाले कॉपर के और भी सामान को इसी में एक साथ डाल सकते हैं. अब इसमें इतना पानी डालें कि दीए और बाकी सामान पूरी तरह से डूब जाएं.

नए दिखेंगे बर्तन

अब पानी में बेकिंग सोडा और लिक्विड डिटर्जेंट को डाल दें, उसके बाद आधा कटे नींबू का रस इसमें ही निचोड़ दें. अब इस बर्तन को गैस पर रखें और मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए उबालें. आप देखेंगे कि पानी का रंग धीरे-धीरे काला हो रहा है और दीयों पर जमी हुई परत नरम हो रही है.

बिना रगड़े दीपक साफ

करीब 15 मिनट बाद, गैस बंद कर दें और बर्तन को थोड़ा ठंडा होने दें. उसके बाद दीए को बाहर निकालें और नॉर्मल पानी से धो लें. आप देखेंगे कि दीए बिना रगड़े ही साफ हो गए हैं. अगर कहीं थोड़ा बहुत दाग रह गया है, तो उसे हल्के हाथ से साफ कर सकते हैं.

वाकई बहुत आसान है ये ट्रिक

बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक क्लीनर है जो गंदगी और जली हुई परत को नरम करता है. जबकि लिक्विड डिटर्जेंट गंदगी को काटने और चिकनाई को हटाने का काम करता है, जिससे सतह साफ हो जाती है, और नींबू के रस में सिट्रिक एसिड होता है,जो दागों को हटाने में बहुत प्रभावी होता है. यह चिकनाई को काटने में भी मदद करता है. गर्म पानी और इन तीनों चीजों का मिश्रण एक शक्तिशाली घोल बनाता है, जिसे बिना रगड़े दीपक साफ हो जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Tips: मिनटों में चमकेगा काला पड़ा दीप जलाने वाला पात्र,फॉलो करें ये आसान ट्रिक



Source link