करोली घाट पर डीजे वाहन पलटा, एक की मौत: बुरहानपुर लौटते समय हादसा, सात युवक घायल – Burhanpur (MP) News

करोली घाट पर डीजे वाहन पलटा, एक की मौत:  बुरहानपुर लौटते समय हादसा, सात युवक घायल – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर में दुर्गा माता विसर्जन के लिए डीजे लेकर लौटते समय वाहन पलट गया। शुक्रवार को महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से बुरहानपुर लौटते समय यह हादसा हुआ। करोली-दर्यापुर मार्ग स्थित घाट पर वाहन का ब्रेक फेल होने से पलट गया। हादसे में दापोरा निवासी सोहेल

.

डीजे वाली गाड़ी में आठ लोग थे सवार जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल युवक जलगांव जामोद में दुर्गा माता विसर्जन के दौरान डीजे बजाने का काम कर रहे थे। विसर्जन के बाद रात में डीजे वाहन लेकर दापोरा लौटते समय करोली घाट पर वाहन का ब्रेक फेल हो गया और यह पलट गया। हादसे के समय वाहन में कुल आठ लोग सवार थे।

डायल 112 से ले गए अस्पताल मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस देर से पहुंचने पर आक्रोश जताया। 108 एंबुलेंस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंकित नागर ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, वाहन को मौके पर रवाना कर दिया गया था। शिकारपुरा थाने के आरक्षक जितेंद्र दांगोड़े ने बताया कि गंभीर घायलों को डायल 112 और एफआरबी-4 से जिला अस्पताल लाया गया।

घायलों में युनुस शाह, आफताब, रिहान शाह, शाहिद शाह, मिथुन, सागर और युनुस शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल किसी की स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



Source link