तीसरे दिन भारत नहीं उतरा बल्लेबाजी करने, वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी कर दी घोषित

तीसरे दिन भारत नहीं उतरा बल्लेबाजी करने, वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी कर दी घोषित


Last Updated:

भारत ने अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन बिना खेले की पारी घोषित

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तीसरे दिन एक बड़ा फैसला लिया. मुकाबले के दूसरे दिन भारत ने केएल राहुल के बाद ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा की सेंचुरी के दम पर 5 विकेट पर 448 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 162 रन पर ढेर हो गई थी. भारतीय टीम ने 286 रन की बड़ी बढ़त हासिल की और तीसरे दिन खेल शुरू होने से पहले पारी घोषित करने का फैसला लिया.

अहमदाबाद में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच पर शिकंजा कस लिया है. पहले दिन मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के बाद जमकर बल्लेबाजी की. दूसरे दिन का खेल टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अपने नाम किया. 2 विकेट पर 121 रन से आगे खेलते हुए दूसरे दिन 5 विकेट पर 448 रन पर दिन का खेल खत्म किया. मेहमान टीम को केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा की तिकड़ी से बड़ी मार पड़ी.

भारत ने की पहली पारी घोषित

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले पारी को घोषित करने का फैसला लिया. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने पहली पारी में दूसरे दिन 448 रन बनाए और 286 रन की बड़ी बढ़त हासिल की. पहली पारी में जिस तरह मेहमान टीम महज 162 रन पर ढेर हो गई थी. इसे देखते हुए भारत ने तीसरे दिन बल्लेबाजी ना करते हुए पहली पारी को घोषित करने का फैसला लिया. कोच और कप्तान को गेंदबाजों पर यकीन है कि वो वेस्टइंडीज को ऑलआउट कर तीसरे दिन ही मैच खत्म कर लेंगे.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

तीसरे दिन भारत नहीं उतरा बल्लेबाजी करने, वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी कर दी घोषित



Source link