मौसम का हाल: भोपाल में बारिश के आसार, 1.4 डिग्री गिरा दिन का पारा – Bhopal News

मौसम का हाल:  भोपाल में बारिश के आसार, 1.4 डिग्री गिरा दिन का पारा – Bhopal News


राजधानी में शनिवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। गुरुवार की तुलना में इसमें 1.4 डिग्री की गिरावट रही। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्

.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सक्रिय सिस्टम के गुजरने के बाद रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी। इससे रात में ठंड बढ़ेगी। पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई में अभी चार-पांच दिन का समय लग सकता है। इसकी वजह प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम है, जिससे नमी आ रही है और अधिकांश जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे दिन का तापमान गिरा है।

यहां से हो चुकी विदाई: मानसून नीमच, मंदसौर, गुना, श्योपुर, भिंड और मुरैना समेत 10 जिलों से विदा हो चुका है। उज्जैन, ग्वालियर और शिवपुरी में भी विदाई की स्थिति है। कुछ जिलों के आधे हिस्से से मानसून निकल गया है। नॉर्थ-वेस्ट एमपी के अधिकांश जिलों से भी मानसून विदा होने की स्थिति में है।

प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश संभव… मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडेय ने बताया कि उत्तर-पूर्व अरब सागर पर एक डीप डिप्रेशन बना है। इस वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। सिंगरौली, सीधी और शहडोल में भारी बारिश की चेतावनी है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और रीवा संभागों में हल्की बारिश हुई।



Source link