Last Updated:
India Squad for ODI Series Against Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में फैन्स को रोहित शर्मा और विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का इंतजार है. अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली भारतीय चयनसमिति आज टीम चयन पर अंतिम फैसला ले सकती है.
नई दिल्ली. 19 अक्टूबर से शुरू हो रही भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज हो सकता है. अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट चयनसमिति की आज अहम बैठक होनी है. इस दौरान वनडे सीरीज के स्क्वाड पर फैसला होना है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे क्रिकेट में भविष्य को लेकर भी चयनसमिति चर्चा करेगी. वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह जैसे कई स्टार्स को इस सीरीज में आराम भी दिया जा सकता है.
चयनकर्ता वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे टेस्ट के बीच में ही वनडे टीम का चयन करेंगे लेकिन घोषणा मैच के बाद हो सकती है. हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत चोटों के कारण उपलब्ध नहीं होंगे जबकि एशिया कप और उसके तीन दिन के भीतर दो टेस्ट की सीरीज खेलने वाले टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को भी ब्रेक की जरूरत है. ऐसे में उन्हें वनडे या टी20 या दोनों से आराम दिया जा सकता है. रोहित और कोहली मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं और उन्होंने पिछले सात महीने में काफी मेहनत की है.
चैंपियंंस ट्रॉफी में चमके थे रोहित-विराट
कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में सर्वाधिक रन बनाये थे. वहीं, रोहित ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विजयी पारी खेली. रोहित को कप्तानी से हटाने का भी कोई कारण नहीं है क्योंकि इस प्रारूप में वह काफी सफल रहे हैं. वह खुद बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिये कप्तानी छोड़ना चाहें तो बात अलग है. दोनों टेस्ट और वनडे से रिटायर हो चुके हैं और सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. दक्षिण अफ्रीका में 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए उनके भविष्य पर भी बात होगी.
इस सीजन में होने हैं कुल 6 वनडे
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार इस सत्र में सिर्फ छह वनडे खेले जाने हैं जिनमें तीन ऑस्ट्रेलिया में और तीन न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में होंगे लिहाजा ठोस फैसला हड़बड़ी में नहीं लिया जा सकता. इस समय प्राथमिकता अगले साल भारत में होने वाला टी20 विश्व कप और 2025 में घरेलू टेस्ट से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अधिकतम अंक लेना होगा.
प्रोमो में नजर आए रोहित-विराट
टीम में कोहली और रोहित के रहने का संकेत वनडे सीरीज के लिये प्रसारक जियो हॉटस्टार के प्रोमो से भी मिला है जिसमें इन दोनों के पोट्रेट दिखाये गए हैं. बुमराह की बात करें तो उनकी विश्व चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों टेस्ट में जरूरत है. भले ही मेडिकल टीम या खुद बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट नहीं खेलने का फैसला लें, जो कि अभी अस्पष्ट है. चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर ने कहा था कि बुमराह ने खुद वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट खेलने की इच्छा जताई है.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें