Safest Areas In Sagar: ये हैं सागर के सबसे सेफ एरिया, जहां मिलती है हाईटेक सुरक्षा… जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, बेहतरीन लाइफस्टाइल

Safest Areas In Sagar: ये हैं सागर के सबसे सेफ एरिया, जहां मिलती है हाईटेक सुरक्षा… जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, बेहतरीन लाइफस्टाइल


Safest Areas In Sagar: बुंदेलखंड के सागर को साल 2018 में देश की सबसे सुरक्षित सिटी होने का तमगा मिला था. जहां महिला हो या पुरुष हर कोई बिंदास बेखौफ बेफिक्र होकर घूम सकता है. अमूमन देखा जाता है कि शाम होते ही महिलाएं और लड़कियों का घर से निकलना सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं होता है, लेकिन सागर में कहानी कुछ अलग है. यहां शाम के बाद से देर रात महिलाएं बाजारों में मॉल में खरीदी करने के लिए निकलती हैं और घूमने वाली जगह पर जाती हैं. सागर शहर की बात करें तो यहां चोरी और छोटे मोटे लड़ाई झगड़ों को छोड़ दें तो अन्य किसी भी तरह के कोई बड़े क्राइम इस तरह से नहीं होते हैं, जिसकी वजह से दहशत का माहौल रहे, सनसनी फैले, शहर दो तरफ से आर्मी एरिया से भी घिरा हुआ है.

कौन से जोन सबसे ज्यादा सुरक्षित है? 
सागर शहर में सबसे सुरक्षित एरिया की बात करें तो इसमें सिविल लाइन पहले नंबर पर आता है. क्योंकि एक तो यह शहर का सबसे पॉश इलाका है, यहां कलेक्ट्रेट से लेकर तमाम सरकारी कार्यालय हैं, जिसकी वजह से अधिकारियों की आवाजाही तो रहती ही है. इसके साथ में आम जनों का भी यहां आना-जाना लगा रहता है. दूसरा पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी इसी क्षेत्र में है.

सागर का कैंट एरिया भी सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है. एक तो यहां आर्मी का बहुत बड़ा केंद्र है, दूसरा यहां जो परिवार पहले से रहते आ रहे हैं वो भी निवास करते हैं. नए परिवार या फिर किसी अन्य सिविलियन के इस क्षेत्र में देखे जाने पर पुलिस और सेना पुलिस दोनों की नजर उन पर रहती है. संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल राउंड कर लिया जाता है.

तहसीली क्षेत्र भी ऐसे ही इलाकों में से एक है और यहां सागर संभाग की सबसे बड़ी पुलिस अधिकारी आईजी और डीआईजी का कार्यालय है. तहसील कार्यालय है और केंद्रीय जेल है जिसकी वजह से यहां चहल-पहल बनी रहती है और पुलिस का आना-जाना रहता है.

गोपालगंज जहां शहर के बड़े बड़े धनाढ्य परिवार रहते हैं और शहर जाने के लिए भी मुख्य रास्ता है. यहां से बस स्टैंड की दूरी महज आधा किलोमीटर है. इस क्षेत्र में कॉलेज और स्कूल भी है. इसके अलावा पुलिस थाना भी है जिसकी वजह से कोई भी अपराधी अपराध करने से पहले कई बार सोचता है.

सागर शहर का हृदय स्थल कटरा तीन बत्ती जो शहर का सबसे पुराना इलाका है और आज सबसे बड़ा व्यापार केंद्र है. यहां किसी का घर मकान होना ही बहुत बड़ा माना जाता है. यह सबसे सुरक्षित जॉन में से एक है और यहां कटरा पुलिस थाना है. बता दें, निगरानी के लिए पूरा एरिया हाईटेक है और हर खंबे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं.

सागर का तिली राजघाट रोड भी सेफेस्ट एरिया में से है और यहां बड़ी-बड़ी नई कॉलोनियां विकसित की गई है, जहां कॉलोनाइजरों के द्वारा तो सुरक्षा के इंतजाम रहते ही है. इसके साथ इस क्षेत्र में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का नया रेजिडेंस भी है, जिसकी वजह से पुलिस को भी इस इलाके में सतर्क रहना पड़ता है और संदिग्धों पर गुंडा बदमाशों पर हरदम निगरानी में रहते हैं, जिससे बड़ी घटनाएं नहीं हो पाती हैं. उसके बाद बड़ा बाजार यानी कि सर्राफा इलाका मोती नगर थाना और कोतवाली थाना डेढ़ किलोमीटर के एरिया में यह दो पुलिस थाने हैं और बीच में सोने-चांदी का बड़ा कारोबार होता है. यहां पर बड़े-बड़े करोड़पति लोगों के घर हैं, जिनके खुद के सिक्योरिटी गार्ड भी रहते हैं और दूसरा व्यापार का बड़ा केंद्र होने की वजह से पुलिस को हरदम चुस्त दुरुस्त रहना पड़ता है.



Source link