15 सितंबर को एयरपोर्ट रोड पर हुआ था ट्रक हादसा।
इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर हुए ट्रक हादसे के बाद से पुलिस नो एंट्री में आने वाली गाड़ियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही अब पुलिस शहर के 19 ऐसे स्थानों पर कैमरे लगेंगे। इन कैमरों की मदद से नो एंट्री में आने वाले भारी वाहनों पर नजर रखी जाएगी।
.
इंदौर में 15 सितंबर को एयरपोर्ट रोड पर ट्रक हादसा हुआ था। जिसमें एक ट्रक नो एंट्री में घुस गया था और उसने कई गाड़ियों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। ट्रक के नीचे बाइक सवार व्यक्ति बाइक सहित फंस गए थे। जिसके चलते ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई थी। बड़ा गणपति चौराहे के पहले ही ट्रक को बमुश्किल रोका गया था।
439 से ज्यादा वाहनों पर की कार्रवाई
इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार नो एंट्री में आने वाले भारी वाहनों पर नजर रखें हुए और उनके नो एंट्री में आने पर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक 16 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक पुलिस ने 439 वाहनों पर कार्रवाई की है जो नो एंट्री नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इनसे 21 लाख 25 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूल किया गया है।
14 वाहनों पर कोर्ट चालान बनाए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों से अपील की है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए नो एंट्री नियमों का पालन करें, नियम विरुद्ध संचालन से बचें और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
डीसीपी आनंद कलादगी।
डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया
स्मार्ट सिटी के तरफ से लग रहे हैं। कुछ जगह पर लगाए जा चुके हैं। 19 जगहों को भी कवर किया जा रहा है। दो-तीन जगह पर चल रहा है। इसमें सुपर कॉरिडोर और बड़ा गणपति की तरफ लगाए जा चुके हैं। जिसका निरीक्षण भी किया जाएगा। 19 जगहों पर इन कैमरों को लगाया जाएगा।

यहां लगेंगे कैमरे
- सुपर कॉरिडोर चौराहा – सुपर कॉरिडोर से एयरपोर्ट की ओर
- बिजासन टी – बिजासन टी से एयरपोर्ट की ओर
- चंदन नगर चौराहा – चंदन नगर चौराहे से गंगवाल बस स्टैंड की ओर
- राजीव गांधी चौराहा – राजीव गांधी चौराहा से भंवरकुआं की ओर
- अग्रसेन चौराहा – सपना संगीता एवं छावनी की ओर
- तेजाजी नगर ब्रिज – आईटी पार्क की ओर
- तीन ईमली ब्रिज – मूसाखेड़ी एवं नवलखा की ओर
- बिचौली अंडर ब्रिज – पिपल्याहाना चौराहे की ओर
- कनाडिया अंडर ब्रिज – बंगाली चौराहे की ओर
- रेडिसन चौराहा – विजय नगर चौराहा एवं खजराना चौराहा की ओर
- देवासनाका चौराहा – सत्यसांई चौराहे की ओर
- बापट चौराहा – विजय नगर की ओर
- चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा – कनकेश्वरी मंदिर की ओर
- देवगुराडिया – तीन ईमली बस स्टैंड की ओर
- आजाद नगर – नवलखा की तरफ से आजाद नगर की ओर
- आईटी पार्क – भंवरकुआं की ओर
- फूटी कोठी – महूनाका की ओर
- ट्रांसपोर्ट नगर टी – भंवरकुआं चौराहे की ओर
- हीरा नगर चौराहा – न्याय नगर की ओर