बालाघाट में बिक रहीं थीं श्रीसन कंपनी की दवाएं: ड्रग विभाग ने मांगी जानकारी, छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत हुई थी – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में बिक रहीं थीं श्रीसन कंपनी की दवाएं:  ड्रग विभाग ने मांगी जानकारी, छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत हुई थी – Balaghat (Madhya Pradesh) News



बालाघाट में ड्रग विभाग ने श्रीसन फार्मास्युटिकल्स कंपनी की सभी दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय छिंदवाड़ा में कोल्डारिफ कफ सिरप से 10 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद कंपनी के अन्य उत्पादों की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद लिया गया है।

.

ड्रग इंस्पेक्टर जय प्रकाश ने बताया कि बालाघाट में पिछले एक साल से कोल्डारिफ कफ सिरप की खरीद नहीं की गई थी, लेकिन कंपनी के अन्य प्रोडक्ट जैसे प्रोनिट सिरप, प्रोनिट लैक कैप्सूल, प्रोनिट पाउडर और बच्चों का प्रोनिट ड्रॉप जिले में बेचे जा रहे थे। इन उत्पादों की बिक्री पर भी अब रोक लगा दी गई है।

ड्रग विभाग के पास फिलहाल इस बारे में सटीक जानकारी नहीं है कि जिले के चार होलसेलरों और खुदरा विक्रेताओं के पास कंपनी की दवाओं का कितना स्टॉक है। इसलिए विभाग ने दवा बेचने वालों के साथ-साथ जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन को स्टॉक की जानकारी देने को कहा है।



Source link