शुभमन गिल को मिली टीम इंडिया की कमान, बतौर खिलाड़ी रोहित-विराट टीम में होंगे शामिल, जानिए लोगों की राय

शुभमन गिल को मिली टीम इंडिया की कमान, बतौर खिलाड़ी रोहित-विराट टीम में होंगे शामिल, जानिए लोगों की राय


Last Updated:

शुभमन गिल को आगामी वनडे सीरीज के लिए भारत की कप्तानी सौंप दी गई है. बतौर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में शामिल होंगे. 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर सबकी नजरें टिकी हैं.

ख़बरें फटाफट

मुजफ्फरपुर. 19 अक्टूबर से होने वाली ऑस्ट्रेलिया और भारत की बीच 3 मैचों की वन डे सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथ में सौंप दी गई है. अब सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों बतौर खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम में शामिल होंगे. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर कई तरह के पोस्ट और कॉमेंट किए जा रहे हैं, ऐसे में सभी की नजर विराट और रोहित पर है कि वह दोनों खिलाड़ी 2027 के वन डे वर्ल्ड कप मैच खेलेंगे या नहीं. जानकारी के मुताबिक शुभमन गिल की कप्तानी करने का यह फैसला 2027 के वन डे वर्ल्ड कप को लेकर लिया गया हैं.

टीम के भविष्य के लिए सही फैसला 
मुजफ्फरपुर के क्रिकेट खिलाड़ी स्नेह श्रीवास्तव ने बताया कि क्रिकेट के भविष्य को लेकर शुभमन गिल को भारतीय टीम की जिम्मेदारी देने का यह फैसला सही है. लेकिन रोहित शर्मा और विराट विराट कोहली को अभी क्रिकेट खेलना चाहिए और 2027 के वर्ल्ड कप पर ध्यान देना चाहिए. वहीं खिलाड़ी (कोच) अविनाश कुमार बताते है कि शुभमन गिल को भारतीय टीम की कप्तानी देना यह भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए ठीक है.

2027 वर्ल्ड कप के लिए अभी से करें तैयारी 
रोहित और विराट दोनों एक अनुभवी खिलाड़ी हैं. अगर वह खेल के मैदान में भी रहते हैं तो टीम को सपोर्ट मिलेगा. वहीं 2027 में अभी वर्ल्ड कप है. इसको लेकर टीम को मजबूती के साथ तैयारी करनी चाहिए और रोहित-विराट के लिए जरूरी है कि वह अपने फिटनेस का विशेष ध्यान रखें क्योंकि टीम को वर्ल्ड कप जैसे महामुकाबले में उनकी विशेष जरूरत हैं. रोहित और विराट की जोड़ी ने टीम इंडिया को कई ट्रॉफी दिलाई है.

वहीं वनडे में कप्तानी मिलने पर शुभमन गिल ने ख़ुशी ज़ाहिर की और कहा, ‘हमारे पास वर्ल्ड कप से पहले लगभग 20 वनडे मैच हैं और हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य 2027 में साउथ अफ़्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट को जीतना है.’

homecricket

शुभमन गिल को मिली टीम इंडिया की कमान, जानिए वर्ल्ड कप को लेकर लोगों की राय



Source link