भोपाल के करीब 30 इलाकों में सोमवार को 5 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
.
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें सर्वधर्म, ओल्ड सुभाषनगर, टीला जमालपुरा, बैरसिया रोड, बैरागढ़ रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सर्वधर्म ए-बी सेक्टर, शालीमार गार्डन, शालीमार पार्क एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सुल्तानिया, इंफ्रेंट्री रोड, विट्ठल नगर, रामानंद आश्रम, जानकी नगर, जैन नगर, संतजी की कुटिया, बैरागढ़ रोड, गंगौर की बावड़ी, ओल्ड काजी कैम्प, टीला जमालपुरा, नगर निगम कॉलोनी एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैरसिया रोड, ग्रीन पार्क कॉलोनी, कांग्रेस नगर, ओल्ड सुभाषनगर, पद्माभ नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अभिरुचि कॉलोनी एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रीगल टाउन, रीगल कस्तूरी, क्रस्ट्रल आइडियल सिटी एवं आसपास।