Last Updated:
Health Tips: बुरहानपुर के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीपांकर अत्रे एक ऐसी खास चीज के बारे में बताया है, जो हमारे स्वास्थय के लिए बहुत ही लाभकारी होने वाली है.
बुरहानपुर. आजकल देखने में आता है कि लोग सुबह उठकर ही चाय पीना शुरू कर देते हैं और यह चाय लोगों को काफी नुकसान भी पहुंचती है. यदि आप भी रोज सुबह उठकर चाय पी लेते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने के लिए जा रहे हैं कि जिसको आप आपके घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं और उसको पीने से आपको पांच बीमारियों से छुटकारा मिलेगा, तो आइए आज हम आपको आयुर्वेदिक एक्सपोर्ट डॉक्टर के अनुसार सही जानकारी बता रहे हैं.
लोकल 18 की टीम ने जब आयुर्वैदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीपांकर अत्रे से बात की, तो उन्होंने बताया की सौंप किचन में एक ऐसा मसला है कि जो कई तरह की रेसिपी में स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए काम में आता है. इसके सुबह खाली पेट पानी पीने के भी कई फायदे हैं. इससे डायबिटीज कंट्रोल रहती है आंखों की रोशनी बढ़ती है. मुंह की बदबू गायब होती है. इम्युनिटी बढ़ती है. पाचन को अच्छा करती है. यह पांच ऐसी समस्याओं के लिए काम में आती है जिससे शरीर भी स्वस्थ रहता है.
डायबिटीज
सौंप के पानी में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकैमिकल होते हैं जो डायबिटीज को कम करने में मदद करते हैं.
आंखों की बढ़ती है रोशन
सौंप का खाली पेट पानी पीने से आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों के संक्रमण से बचने में मदद करती है.
मुंह की बदबू होती है दूर
सौंप के पानी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह के दुर्गंध को दूर करने और दांतों और मसूड़े को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
इम्युनिटी
सौंप में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है.
पाचन
सौंप के पानी में एथेनॉल होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है. इसलिए आप रात में एक गिलास में पानी लेकर उसमें 25 से 30 सौंप के दाने डाल दीजिए और वह सुबह खाली पेट उठकर पानी पी लीजिए जिससे आपको आराम मिलेगा.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.