दीप्ति शर्मा ने पहले पाकिस्तानी बैटर को मारा जोरदार थ्रो, फिर घूर कर देखा

दीप्ति शर्मा ने पहले पाकिस्तानी बैटर को मारा जोरदार थ्रो, फिर घूर कर देखा


Last Updated:

भारत ने महिला वनडे विश्व कप 2025 में श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को लगातार 12वीं बार हराया. मैच के दौरान दीप्ति शर्मा की थ्रो पर सिदरा अमीन को चोट लगी थी लेकिन दोनों ने मामले को तूल नहीं दिया.

दीप्ति शर्मा के थ्रो पर चोटिल हुई पाकिस्तान की बैटर सिदरा अमीन

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे महिला वर्ल्ड कप में रविवार 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ मुकाबला चर्चा में है. मैच के दौरान भारत ने पड़ोसियों को एक बार फिर से धूल चटाया. मुकाबले में काफी बवाल मचा और माहौल पूरी तरह से गरम रहा. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने मैच में पाकिस्तानी बैटर सिदरा अमीन की तरफ तेज थ्रो लगाया और इसके बाद फिर घूरकर भी देखा. चोटिल होने के बाद अमीन को दीप्ति से माफी की उम्मीद थी जब ऐसा नहीं हुआ तो उनका चेहरा देखने लायक था.

भारत और पाकिस्तान के बीच एक और क्रिकेट मुकाबला खेला गया. एक और बार हरे रंग की जर्सी में उतरी टीम को हार मिली. इस बार यह महिला वनडे विश्व कप 2025 का ग्रुप स्टेज मैच था. पिछले 11 वनडे में चली आ रही परंपरा श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भी जारी रही. भारत ने लगातार 12वीं बार पाकिस्तान को धो डाला.  भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरलीन देओल के 43 और ऋचा घोष के 35 रन की नाबाद पारी की बदौलत पर 247 रन बनाए. क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा के 3-3 विकेट के दम पर पाकिस्तान को भारत ने 43 ओवर में 159 रन पर ढेर कर दिया.



Source link