नर्मदा बैकवाटर का जलस्तर 138.50 मीटर पहुंचा: तटीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति; गिट्टी डालकर सड़कों को किया उंचा – Barwani News

नर्मदा बैकवाटर का जलस्तर 138.50 मीटर पहुंचा:  तटीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति; गिट्टी डालकर सड़कों को किया उंचा – Barwani News


बड़वानी में नर्मदा बैकवाटर का स्तर सोमवार सुबह 138.50 मीटर दर्ज किया गया। सरदार सरोवर बांध के पूर्ण क्षमता से भरने के बाद तटीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

.

एनवीडीए के बुलेटिन के अनुसार, सोमवार सुबह 9 बजे सरदार सरोवर बांध अपनी पूर्ण क्षमता 138.68 मीटर के मुकाबले 138.67 मीटर तक भर चुका था। राजघाट में बैकवाटर का स्तर भी उच्च लेवल 138.68 मीटर के करीब 138.50 मीटर दर्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक, इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट बंद कर दिए गए हैं। वहीं, सरदार सरोवर बांध से 0.62 मीटर ऊंचाई के तीन गेट खोलकर 15,000 क्यूसेक पानी समुद्र में छोड़ा जा रहा है।

बैकवाटर के उच्च स्तर पर पहुंचने से तटीय क्षेत्रों के खेत-खलिहानों तक पानी भर गया है। इस स्थिति को देखने के लिए लोग पुराने फिल्टर प्लांट के पास और जागीरदारपुरा के नए घाट पर पहुंच रहे हैं।



Source link