संपत्ति कर के बकायादारों में माधवराव सिंधिया भी: ग्वालियर निगम की सूची में 33.32 का बकाया; कई दफ्तरों के करोड़ों रुपए बाकी – Gwalior News

संपत्ति कर के बकायादारों में माधवराव सिंधिया भी:  ग्वालियर निगम की सूची में 33.32 का बकाया; कई दफ्तरों के करोड़ों रुपए बाकी – Gwalior News




ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर की वसूली के लिए बड़े बकायदाओं की सूची जारी की गई है। यूं तो इस सूची में शहर के कई प्रतिष्ठित और सरकारी कार्यालय के नाम शामिल हैं। इन्हीं में एक नाम ऐसा भी है जिसने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। यह नाम ग्वालियर के सिंधिया परिवार का है। जिन पर नगर निगम की सूची में लाखों रुपए का संपत्ति कर बकाया दर्शाया है। इस बात को लेकर कांग्रेस का कहना है कि आखिर महल और उससे जुड़ी हुई संपत्तियों पर वसूली क्यों नहीं की जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। माधवराव सिंधिया के नाम 33.32 का बकाया जारी सूची में शासकीय संस्थान भी शामिल है, जिन पर लगभग 300 करोड़ रुपए का बकाया है। उन्होंने अब तक नगर निगम को संपत्ति कर के नाम पर कोई राशि नहीं दी है। सूची में एक नाम माधवराव सिंधिया का भी है। उनके नाम के आगे 33 लाख 32 हजार 719 रुपए की बकाया राशि लिखी हुई है। इस सूची में जीवाजी क्लब रोड स्थित 193 कटोरा ताल के सामने का जिक्र किया है। जिसकी संपत्ति कर आईडी 1002732779 लिखा हुआ है। पार्षद ने पूछा- जय विलास पैलेस से टैक्स आया क्या? 6 मार्च को हुई नगर निगम की परिषद बैठक में भी कांग्रेस पार्षद प्रमोद खरे ने भी यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि कटोरा ताल के सामने बनी दुकानों का टैक्स आया है क्या? जयविलास पैलेस का टैक्स आया क्या? शहर में ऐसी कई संपत्तियां हैं जिनका टैक्स नहीं आया है, लेकिन आप ऐसी संपत्तियों पर नहीं बोलना चाहते हो। इस पर जबाव दिया गया कि अगर कांग्रेस पार्षद के पास जानकारी है तो बता दें कि महल के टैक्स नहीं आ रहा या और कहां के टैक्स नहीं आ रहे तो उनकी पूर्ति की जाए। बता दें ग्वालियर नगर निगम द्वारा जारी सूची में इसके अलावा भी कई ऐसे नाम है जिनमें कई शासकीय कार्यालय भी शामिल हैं। जिन्होंने अपने सेवा कर अब तक जमा नहीं किए है। ये हैं बड़े बकायादार



Source link